इंदौर में आप नेता के खिलाफ होगा प्रकरण दर्ज

ब्राह्मण संगठनों की कडे़ शब्दों में निंदा
इंदौर। पालीवाल वाणी समूह के संस्थापक सुनील पालीवाल, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तिवारी एवं प्रवक्ता विनोद जोशी ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी करते हुए बताया कि गुजरात में आप पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा द्वारा ब्राह्मणों को ये भड़वे होते हैं, खुद कुछ नहीं करते जैसे अपमान जनक शब्द बोलकर आप पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा ने ब्राह्मण समाज को सरेआम गाली ने की दोषी है। जिसकी जितनी भात्र्सना की जाएं कम है। आम आदमी पार्टी की इस महिला नेता पर संघठन थ्प्त् दर्ज करवाने की तैयारी कर रहा है। पालीवाल वाणी समूह ने आगे बताया की आम आदमी पार्टी जो राजनीति में प्रतिदिन विवादों का पर्याय बन चुकी हैं। आम आदमी पार्टी के संचालक श्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के ढेरों नेता आए दिन विवादित बयान देते आ रहे हैं। इस बार गुजरात के गिर से आम आदमी पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा ने सरेआम गालियाँ देते हुए समस्त ब्राह्मण समाज का अपमान कर रही है। ।
गुजरात सहित भारत में अनेक जगहों पर आप पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की जाने लगी हैं। गुजरात में भी इस आम आदमी पार्टी की नेता के खिलाफ थ्प्त् भी दर्ज कराई जा चुकी हैं। अब इंदौर में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।
आप नेता के बोल:-
आप पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा ने कहा है कि – ब्राह्मण बोलते हैं कि गाय की रक्षा करो, गाय में 33 करोड़ देवी देवता होते हैं। मैं खुले आम कहती हूँ कि ये ब्राह्मण भड़वे होते हैं, खुद कुछ नहीं करते, गाय के लिए चारा भी नहीं देते और बोलते है कि गाय की रक्षा करो।
ब्राह्मण संगठनों की चेतावनी:-
आप पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा को चेतावनी देते हुए पालीवाल वाणी समूह के संस्थापक सुनील पालीवाल, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तिवारी एवं प्रवक्ता विनोद जोशी ने कहा की ब्राह्मणों को कमजोर मत समझो आम आदमी पार्टी की महिला नेता संगीता चंदपा ब्राह्मणों के बारे में बोलने से पहले अपनी औकात में रहे। मत भूलों की ब्राह्मणवाद के कारण आम पार्टी दिल्ली में मजे ले रही है। हमें इतना कमजोर मत समझो हम अपनी औकात पर आ गए तो आम पार्टी का नाम लेना वाला हिन्दुस्तान में कोई नहीं होगा। ने आगे बताया कि इंदौर में एक बड़ा प्रदर्शन करने के लिए भी ब्राह्मण संगठन से चर्चा की जा रही है। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, पालीवाल वाणी, समूह, संस्था ब्राह्मण परिवार, इंदौर, विप्र फाउंडेशन सुरत ने की कडे शब्दों में निंदा की। अध्यक्ष श्री अनिल तिवारी ने कहा है कि गुजरात में अपनी मजबुती के लिए आम आदमी पार्टी विवादों का सहारा ले रही है। आम आदमी पार्टी को इस नेता के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। हम इंदौर में उसे घुसने नहीं देगें। तब तक माफी नहीं मांगती उसके खिलाफ सतत् प्रदर्शन करते रहेगे। सर्वश्री संघगठन के संयोजक तुषार जमींदार, महामंत्री बबलू शर्मा, सचिव प्रमेन्द्र जोशी, पुरूषोत्तम बागोरा, इंदौर अध्यक्ष कैलाश पालीवाल भावना शर्मा सहित पालीवाल वाणी के प्रधान संपादक सुनील पालीवाल, अनिल बागोरा, महेश जोशी, पुलकित पुरोहित, विरेन्द व्यास, ललित पुरोहित, दिनेश जोशी (दिग्गज), अखिलेश जोशी, रोहित पालीवाल, आयुष पालीवाल कैलाश पालीवाल, सुरेश पालीवाल,उमेश जोशी, संस्था दवे ग्रुप से सुरेश दवे, कैलाश दवे, मयंक दवे, ने उक्त बयान की कड़े शब्दों मे निंदा करते हुए उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।

1 thought on “इंदौर में आप नेता के खिलाफ होगा प्रकरण दर्ज”

  1. परम आदरणीय संपादक जी
    अजमेर नामा देश का बहुत ही लोगप्रिय समाचार पत्र है। सभी समाचारों को प्रमुखता से छाप कर उच्च कोटि पर खरा उतरा है। आपने पालीवाल वाणी समूह के द्वारा भेजी गई खबर को प्रमुखता से उठाया उसके लिए हम आपके तहेदिल से आभारी है। आशा है कि आप सदैव जनहित के ज्वलंत मुद्वे हमेशा उठाते हुए श्रेष्ठ पत्रकारिता की ओर अग्रसर होगे। इसी शुभकामना सहित…
    आपका सदैव
    सुनील पालीवाल
    पालीवाल वाणी समूह-इंदौर, मध्यप्रदेश

Comments are closed.

error: Content is protected !!