भारतीय सिन्धु सभा समाज के सभी वर्गों को जोडने का कार्य कर रही है

खाटूश्याम जी- युवाओं को शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य कार्यकर्ताओं का है। भारतीय सिन्धु सभा अभ्यास वर्ग का आयोजन कर समाज के सभी वर्गों को जोडने का कार्य कर रही है और हम सब मिलकर भारत माता की सेवा कर परमवैभव तक पहुंचाने का कार्य करें ऐसे मार्गदर्शन भारतीय सिन्धु सभा की ओर से आयोजित दो दिवसीय सामाजिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग के उदघाटन सत्र में सम्बोधित करते हुये मार्गदर्शक मा. कैलाशचन्द ने कहे। उक्त आयोजन जयपुर, सीकर, चुरू व बीकानेर के कार्यकर्ताओं का जयपुर वालों की धर्मशाला में हो रहा है। अभ्यास वर्ग में कार्यकारिणी पदाधिकारी, युवा व महिला प्रतिनिधि उपस्थित है।
प्रदेशाध्यक्ष लेखराज माधू ने कहा कि सभा की ओर पूज्य सिन्धी पंचायतों के साथ सभी सामाजिक संगठनों को जोडकर समाज के सभी जरूरतमंद परिवारों तक सहयोग की भावना से कार्य करना है, जिससे शिक्षा व रोजगार के साधन मुहैया कराये जाये।
प्रदेश संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि संगठन की गतिविधियों का जो वार्षिक कलेण्डर तैयार किया जाता है उसी क्रम में संगठनकी सदस्यता की गई, नये कार्यकर्ताओं को जोडकर कार्यकारिणी बनाई गई और अभ्यास वर्गों के आयोजन से सभा की गतिविधियों से रूबरू होने के लिए अभ्यास वर्ग आयोजित किये जा रहे है जो आगामी 14 जनवरी तक चलेगें और जोधपुर संभाग में सम्पन्न होगें।
पुलिस उप-अधीक्षक रहे विष्णुदेव सामताणी ने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के ज्ञान के साथ तकनीकी व प्रशासनिक जानकारी के लिये निःशुल्क शिक्षा केन्द्र लगवाकर उत्साहित करना चाहिये। प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा) टीकम पारवाणी व महिला प्रतिनिधि श्रीमति शोभा बसंताणी ने भी अपने विचार प्रकट किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र, ईष्टदेव झूलेलाल व बाबा श्याम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया व स्वागत भाषण जयपुर संभाग अध्यक्ष चन्द्रकुमार वरियाणी ने दिया। गीत नारायणदास सिन्धी व श्रीमति प्रिया गैनाणी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शहीद हूम कालाणी के 75वें बलिदान दिवस के आयोजन हेतु रंगीन स्टीकर का विमोचन किया गया।
शिविर का समापन कल 18 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे किया जायेगा।

महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
मो.9414705705

error: Content is protected !!