अजमेर, 14 जून। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर श्री अरविंद कुमार सेंगवा ने समस्त टीवी केबल आॅपरेटर्स को निर्देश दिए है कि वे एनालाॅग सिगनल तत्काल पूर्णरूपेण बंद करें। केबल टीवी डिजीटलाइजेेशन के प्रोजेक्ट का चतुर्थ चरण का समयावधि पूर्ण हो चुकी है।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित निजी टेलिविजन चैनलों के लिए गठित निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समस्त एमएसओ सैटअप बाॅक्स को इन्क्रप्ट करेंगे तथा सब्सक्राइब मैनेजमेंट सिस्टम को लागू करेंगे। किसी उपभोक्ता को केबल प्रसारण संबंधी कोई कठिनाई ना हो इसके लिए उपभोक्ताओं को टाॅल फ्री नम्बर की भी जानकारी देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक उपभोक्ता का केवाईसी (उपभोक्ता की जानकारी) का डेटा तैयार किया जाए तथा किसी केबल पर अनाधिकृत चैनल का प्रसारण ना हो यह सुनियिचत किया जाए। रजिस्ट्रड व्यक्ति ही केबल का संचालन करें।
उन्होंने कहा कि समस्त सैटअप बाॅक्स कार्ड वाले हो जिन्हे इन्क्रप्ट किया जाए। इस संबंध में समस्त एमएसओ अपने केबल आॅपरेटर को पाबंद करेंगे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने सैटअप बाॅक्स पर आधार कार्ड की फोटो प्रति उपलब्ध कराकर पंजीयन कराएगा। आधार कार्ड की प्रति उपलब्ध नहीं कराने पर उपभोक्ता का आगामी 15 दिवस में कनेक्शन बंद कर दिया जाए तथा जो भी नए कनेक्शन जारी किए जाए, उनमें केवाइसी की सम्पूर्ण जानकारी ली जाए। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक 20 जुलाई को होगी इससे पूर्व समस्त एमएसओ अपने-अपने उपभोक्ताओं को इन्क्रप्ट करें।
बैठक में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शहर श्री भोलाराम ने कहा कि समस्त केबल आॅपरेटर एक दूसरे का समन्वय बैठाकर प्रसारण करें तथा किसी प्रकार की कठिनाई ना हो यह सुनिश्चित करें।
बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं जन सम्पर्क विभाग के उप निदेशक श्री महेश चन्द्र शर्मा ने टीवी डिजीटलाईजेशन प्रोजेक्ट के तहत एमएसओ द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी दी। इस मौके पर दूरदर्शन के सहायक अभियंता श्री गजेन्द्र सिंह, आकाशवाणी के उप महा निदेशक श्री के.के.माथुर, निजी सहायक श्री प्रदीप कुमार, सहायक जन सम्पर्क अधिकारी श्री संतोष प्रजापति, राजस्थान महिला बाल कल्याण मण्डल चाचियावास की श्रीमती शमा काकड़े, राजकीय कन्या महाविद्यालय के उपाचार्य श्री चेतन प्रकाश, राजपूताना केबल के श्री रिपू दमन सिंह, सिटी नेटवर्क के श्री अख्तर खान, रेडियंट के श्री दिनेश चैहान, इन्फोटेक के श्री उत्तम खान, केबल आॅपरेटर यूनियन सहित संबंधित केबल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
न्यूतनम मूल्य पर गैंहू खरीद की अवधि 30 जून तक बढ़ायी
अजमेर, 14 जून। रबी विपणन वर्ष 2017-18 में न्यूनतम मूल्य पर गैंहू खरीद हेतु भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण राज्य में गैंहू खरीद की अवधि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून निर्धारित की गई है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गैंहू की खरीद की जा सकेगी।
राजस्व लोक अदालत अभियान: न्याय आपके द्वार 2017
गुरूवार को 10 ग्राम पंचायतों में लगेगा शिविर
अजमेर, 14 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जाने वाले राजस्व लोक अदालत अभियान – न्याय आपके द्वार 2017 के तहत गुरूवार 15 जून को 10 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि 15 जून गुरूवार को पालरा, अरड़का, भटियानी, रूपनगर, अरांई, मेहरूकलां, शेरगढ़, फतेहगढ़, पडांगा एवं बुहारू में राजस्व लोक अदालत अभियान शिविर आयोजित होगा।
शहरी जन कल्याण शिविर गुरूवार को 27 से 29 वार्ड का
अजमेर, 14 जून। मुख्यमंत्राी शहरी जन कल्याण योजना के अन्तर्गत गुरूवार कोे दूसरे दिन भी नगर निगम के वार्ड संख्या 27,28 एवं 29 का दो दिवसीय शहरी जन कल्याण श्ाििवर नगर निगम कार्यालय में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होगा।
गुरूवार को 9 ग्राम पंचायतों में होगा पट्टा वितरण शिविर का आयोजन
अजमेर, 14 जून। राज्य सरकार के विशेष पट्टा वितरण अभियान के तहत गुरूवार 15 जून को जिले की 9 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि गुरूवार को अरांई पंचायत समिति में अरांई, जवाजा में रूपनगर व ब्यावरखास में, केकड़ी में मेहरूकलां, सरवाड़ में फतेहगढ़, श्रीनगर में बडलिया व पालरा, किशनगढ़ में बुहारू, एवं पीसांगन में बिठुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।