प्रभारी मंत्राी श्री हेम सिंह भडाना गुरूवार को केकड़ी आएंगे

अजमेर, 14 जून। जिला प्रभारी मंत्राी एवं सामान्य प्रशासन एवं मोटर गैराज तथा सम्पदा विभाग मंत्राी श्री हेम सिंह भडाना 15 जून गुरूवार को प्रातः जयपुर से रवाना होकर प्रातः 10.30 बजे केकड़ी पहुंचेंगे। वे यहां केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे दोपहर 2.30 बजे अजमेर के लिए रवाना होकर शाम 4 बजे अजमेर पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्राी अजमेर में पं. दीनदयाल उपध्याय बालिका कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। वे सायं जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

ओद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक 15 को
अजमेर, 14 जून। जिला स्तरीय ओद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक गुरूवार 15 जून को दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि बैठक में रीको लि. , राजस्व विभाग, प्रदूषण नियंत्राण मण्डल, राज. वित्त निगम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पावरलूम उद्योगों, अजमेर विद्युत वितरण निगम एवं फैक्ट्री एण्ड बाॅयलर से संबंधित मामलों पर विस्तार से विचार विमर्श किया जायेगा।

सबका साथ सबका विकास सम्मेलन केकड़ी में 15 को
अजमेर, 14 जून। केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरूवार 15 जून को केकड़ी में सबका साथ सबका विकास सम्मेलन का आयोजन प्रातः 11 बजे नगर पालिका मैदान में आयोजित किया जाएगा।
गेल (इण्डिया) लिमिटेड द्वारा आयोजित इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद श्री भूपेन्द्र यादव होंगे। जबकि अध्यक्षता राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष प्रो. सांवर लाल जाट तथा विशिष्ट अतिथि सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्राी श्री हेम सिंह भडाना होंगे। इसके अतिरिक्त संसदीय सचिव श्री शत्राुघ्न गौतम, श्री सुरेश सिंह रावत सहित समस्त विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!