भीलवाड़ा, 10 जुलाई। भीलवाड जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि वृक्ष केवल लगाएं ही नहीं उनका संरक्षण भी किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि वृक्षों का प्रकृति में भी बहुत महत्व है। एक वृक्ष लगाने से पूरे पर्यावरण व मनुष्यों को इसका लाभ प्राप्त होता है। श्रीमती भदेल सोमवार को सांगानेर के पास कीरखेड़ा वृक्ष कुंज में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित सभा को संबोधि्ेत कर रही थी। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाएं ही नहीं उन्हें उगाएं एवं उनकी पूरी देखभाल की जानी चाहिये। लाखों वृक्षों को लगाने से बेहतर है कि हम कम वृक्ष लगाएं परन्तु उनकी पूरी देखभाल भी करें। आयोजित सभा में उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि अभियान में लगभग 27 से 30 हजार वृक्ष लगाये जायेंगे एवं मुख्यमंत्री जलस्वावलम्बन अभियान के अंतर्गत लाखों वृक्ष लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि मेरा सुझाव है कि वृक्ष लगाने के पश्चात उनका भौतिक सत्यापन भी किया जाना चाहिये। समारोह को संबोधित करते हुए सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने कहा कि पेड़ लगाना जीवन का आवयक कार्य है। मानव जीवन की बिना पेड़ के कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पेड लगाने के स्थान पर कम लगाकर उनका उचित संरक्षण किया जाना चाहिये। समारोह में जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण व मनुष्य दोनों के मित्रा है। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिये एवं उनका संरक्षण भी करना चाहिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जलस्वावलंबन अभियान की साईट्स पर भी वृक्षारोपण कार्य किया जायेगा। समारोह को सांसद सुभाष बहेड़िया, शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, नगर परिषद सभापति श्रीमती ललिता समदानी, सुवाणा की प्रधान श्रीमती सरोज गुर्जर, मुख्य वन संरक्षक अजमेर पी. के. उपाध्याय, उप वन संरक्षक भीलवाड़ा आलोक नाथ गुप्ता ने भी संबोधित किया। समारोह में सभी अतिथियों ने विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाएं। इस अवसर पर प्रभारी भदेल ने वृक्ष सम्बंधी प्रतिज्ञा भी सभी को दिलवाई। इस अवसर पर यूआई टी अध्यक्ष गोपाल ,खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक, प्रदीप मोहन शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्रसिहं राठौड़, उपखंड अधिकारी भीलवाडा राजलक्ष्मी गहलोत, कृषि उप निदेशक डॉ. जी एल चावला, वन विभाग के कर्मचारी व बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित थे।
जे0पी0 यादव
9928117790