मैजिकब्रिक्स ने री-पोज़ैस्ड सम्पत्तियों की ई-नीलामी के लिए की साझेदारी

– 27 नवम्बर को 45 सम्पत्तियां ई-नीलामी के लिए मैजिकब्रिक्स पर उपलब्ध होंगी
-सम्पत्तियां आकर्षक कीमतों पर, बाज़ार से कम दामों पर उपलब्ध; आसान और तुरंत पोज़ैशन

नोएडा, 20 नवम्बर, 2017ः भारत की नम्बर 1 प्रॉपर्टी साईट मैजिकब्रिक्स ने री-पोज़ैस्ड सम्पत्तियों की ई-नीलामी के लिए देश की अग्रणी फाइनेन्स संस्था पीएनबी हाउसिंग फाइनेन्स लिमिटेड के साथ सामरिक साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत 45 सम्पत्तियों की पहली ई-नीलामी 27 नवम्बर 2017 को होगी।
7 अक्टूबर को अपनी तरह के पहले ऑनलाईन प्रॉपर्टी नीलामी अभियान ‘माय बिड, माय होम’ को मिली ज़बरदस्त प्रतिक्रिया के बाद मैजिकब्रिक्स अब पीएनबी हाउसिंग फाइनेन्स लिमिटेड की री-पोज़ैस्ड सम्पत्तियों को आकर्षक एवं किफ़ायती दरों पर उपलब्ध कराएगी। उपभोक्ताओं के लिए ये सम्पत्तियां तुरंत पोज़ैशन हेतू उपलब्ध होंगी।
उपभोक्ता 24 नवम्बर 2017 तक ंनबजपवदेण्उंहपबइतपबोण्बवउ पर लॉग-आन कर पंजीकरण कर सकते हैं। ये सम्पत्तियां एनसीआर (35), भिवाड़ी (2), मोहाली (2), इन्दौर (1), जगधरी (1), लुधियाना (1), सोनीपत (1), यमुनानगर (1) और ज़िरकपुर (1) में फैली हैं।
इस साझेदारी पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए श्री रितेश मोहन, सेल्स हैड-स्टैªटेजिक अकाउन्ट्स, मैजिकब्रिक्स ने कहा, ‘‘‘माय बिड, माय होम’ में 200 करोड़ रु से अधिक बिक्री के साथ मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद हमें खुशी है कि हम पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के माध्यम से एक और ऑक्शन प्लेटफॉर्म का लॉन्च कर रहे हैं। उपभोक्ता ऑनलाईन नीलामी के ज़रिए आकर्षक दरों पर अपनी पसंद की सम्पत्तियां खरीद सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम ये हम उपभोक्ताओं के लिए यह अनूठी पेशकश लेकर आए हैं जो ऑनलाईन रियल एस्टेट उद्योग को नए आयाम देगी। हमें उम्मीद है कि पीएनबी हाउसिंग फाइनेन्स लिमिटेड के साथ यह साझेदारी बेहद फलदायी साबित होगी।’’
इस मौके पर श्री प्रसन्न सिंह, नेशनल हैड- कलेक्शन्स, पीएनबी हाउसिंग फाइनेन्स ने कहा, ‘‘ऑनलाईन लेनदेन की बढ़ती लोकप्रियता केे साथ भारत में सम्पत्तियों की ई-नीलामी का चलन भी तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी के मद्देनज़र हमने उपभोक्ताओं को आकर्षक दरों पर री-पोज़ैस्ड सम्पत्तियां उपलब्ध कराने के लिए मैजिकब्रिक्स के साथ साझेदारी की है। ई-नीलामी के साथ जुड़ने से हम बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं तक पहुंच सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए हमें इन्फ्रास्ट्रक्चर और मैनपावर में ज़्यादा निवेश नहीं करना पड़ेगा, साथ ही वसूली प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो जाएगी। मैजिकब्रिक्स के साथ इस साझेदारी का ऐलान करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है और उम्मीद करते हैं कि हमारी यह पहल ज़बरदस्त कामयाब होगी।’’
मैजिकब्रिक्स भारत की एकमात्र प्रॉपर्टी साईट है जिसे संचार एवं सूचना प्राद्यौगिकी मंत्रालय द्वारा स्टैण्डरडाइज़ेशन, टेस्टिंग एवं क्वालिटी सेर्टिफिकेशन ;ैज्फब्द्ध दिया गया है। ऐसे में यह सम्पत्तियों की नीलामी के लिए देश का एकमात्र रियल एस्टेट पोर्टल है। अपनी तरह के पहले इस प्रमाणपत्र को हासिल करने के लिए मैजिकब्रिक्स को संचार एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय द्वारा निर्धारित 150 सख्त मानकों पर खरा उतरना था।

error: Content is protected !!