‘शकुंतला देवी’ देखने से पहले बॉलीवुड की यह 5 बायोपिक्स जरूर देखें

बायोपिक्स ऐसी असाधारण हस्तियों में से कुछ को सम्‍मान देती हैं, जिन्होंने अपने खास तरीके से दूसरे लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। अमेज़न प्राइम वीडियो 31 जुलाई को विश्व विख्यात गणितज्ञ शकुंतला देवी की ऐसी ही कहानी रिलीज करेगा, जिसमें विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं। जब तक हम इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तब तक कुछ दूसरी बेहतरीन बायोपिक्स देख सकते हैं।

सरबजीत (2016) :

उमंग कुमार द्वारा निर्देशित सरबजीत सिंह की बायोपिक भारत-पाक सीमा के पास पंजाब के भिकिविंद में रहने वाले एक किसान के बारे में है, जो शराब पीने के बाद सीमापार चला गया था। हालांकि, उसे गलती से भारत का जासूस समझ लिया गया और मृत्युदंड दिया गया।
सिंह के वास्तविक जीवन की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं इस ऐतिहासिक ड्रामा के अंत तक दर्शकों को बांधे रखती हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो पर सरबजीत देखें।

गोल्‍ड (2018) :
रीमा कागती द्वारा निर्देशित गोल्ड में एक व्यक्ति तपन दास की यात्रा है, जिन्होंने एक स्वतंत्र देश के रूप में भारत को उसका पहला ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह लोगों में देशभक्ति और गौरव की भावना का आदर्श उदाहरण है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर गोल्ड देखें।

संजू (2018) :

संजू अभिनेता संजय दत्त के विवादास्पद जीवन की बायोपिक हैः इसमें उनके फिल्मी कॅरियर, जेल जाने की घटना और व्यक्तिगत जीवन को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है।
संजू का नायक खुद से और बाहर वालों से लड़ता है, जो उसे तबाह करना चाहते हैं। कुछ सच्ची कहानियाँ देखकर आप सोचते हैं कि ‘‘क्या ऐसा सच में हुआ?’’ यह भी ऐसी अविश्वसनीय कहानी है, जो सच्ची है।

मैरीकॉम (2014) :
इस फिल्म में भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम का जीवन दिखाया गया है, जिन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिये कई कठिनाइयाँ झेलीं।

मैरी कॉम मणिपुर की एक ओलम्पिक बॉक्सर हैं। वह पहली भारतीय महिला बॉक्सर हैं, जिन्होंने साल 2014 में इंचेयोन, दक्षिण कोरिया के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता और वो ऐसी पहली भारतीय महिला बॉक्सर हैं, जिन्होंने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्‍ड जीता। यह फिल्म निश्चित रूप से आपको प्रेरित करेगी।

नीरजा (2016) :

नीरजा लगभग 20 वर्ष की बहादुर फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की कहानी है, जिसने साल 1986 में पैन एएम फ्लाइट 73 के 359 यात्रियों की जान बचाते हुए अपना बलिदान दिया था। उस फ्लाइट को एक आतंकवादी संगठन ने हाइजैक कर लिया था।
नीरजा राम माधवानी की दुर्लभ फिल्मों में से एक है, जिसमें हाइजैकर्स और बहादुर नीरजा भनोट के दमदार परफॉर्मेंस देखकर आपका कलेजा मुँह में आ जाएगा।
अमेज़न प्रजेंट्स शकुंतला देवी का ग्लोबल प्रीमियर देखना न भूलें जोकि 31 जुलाई को केवल अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन की यह फिल्म शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है, जिन्हें प्यार से ‘‘ह्यूमन कंप्यूटर’’ बुलाया जाता था। वे जटिल से जटिल गणनाओं को भी सेकंड्स में सुलझा देती थीं।

error: Content is protected !!