अजमेर भाजपा में वरिष्ठ नेता कंवल प्रकाश किशनानी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, सोमरत्न आर्य, घीसू गढ़वाल, पार्षद ज्ञान सारस्वत आदि को इस बात की खुशी नहीं है कि अजमेर दक्षिण की विधायक श्रीमती अनिता भदेल मंत्री बन गई है। इन नेताओं को ज्यादा खुशी इस बात की है कि श्रीमती भदेल उत्तर क्षेत्र के विधायक वासुदेव देवनानी के बराबर ही स्वतंत्र प्रभार की राज्यमंत्री बनी है। यही हाल कमोबेश भाजपा के नेता धर्मेन्द्र गहलोत, रमेश सोनी, एडवोकेट अजय वर्मा, सीताराम शर्मा आदि का भी है। इन नेताओं की खुशी इसलिए कम हुई है, क्योंकि देवनानी के साथ-साथ भदेल को भी मंत्री बना दिया गया है। कल तक भदेल के समर्थक नेता मायूस थे कि मुख्यमंत्री ने शपथ लेने के लिए सिर्फ देवनानी को भी बुलाया है। लेकिन आज सुहब इन नेताओं के चेहरे उस समय खिल उठे, जब भदेल को भी शपथ लेने का निमंत्रण मिला गया। भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव की परेशानी ज्यों की त्यों बनी रह गई है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भी यादव देवनानी और भदेल की राजनैतिक ताकत के बीच ही उलझे हुए थे। इसलिए शहर कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो पाई।

लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में देवनानी और भदेल के मंत्री बन जाने से एक बार फिर यादव को दोनों की ताकत के बीच उलझना पड़ेगा। डॉ. रामप्रताप भी मंत्री बनाए गए हैं। डॉ. रामप्रताप ने मेडिकल की पढ़ाई अजमेर में ही की है। डॉ. रामप्रताप के भाई साहिब राम चौधरी अजमेर में डीएसपी रहे चुके हैं।
-एस.पी.मित्तल
लेखक अजमेर के वरिष्ठ पत्रकार हैं