जुलाई का राशिफल और व्रत-त्यौहार

प.  उमेश चन्द्र पन्त
प. उमेश चन्द्र पन्त

व्रत, पर्व एवम त्यौहार :- योगिनी एकादशी व्रत स्र्मात : 3 जुलार्इ, योगिनी एकादशी व्रत वैष्णव : 4 जुलार्इ, प्रदोष व्रत : 5 जुलार्इ, मास शिवरात्री व्रत : 6 जुलार्इ, अमावस्या : 7 जुलार्इ, गणेश चतुर्थी : 12 जुलार्इ, दुर्गाष्टमी : 16 जुलार्इ, हरिशयनी एकादशी व्रत : 19 जुलार्इ, प्रदोष व्रत : 20 जुलार्इ, आषाढ़ी पूर्णिमा, गुरू पूर्णिमा, व्यास पूजा : 22 जुलार्इ, मंगला गौरी व्रत : 23 जुलार्इ, संकष्टी गणेश चतुर्थी : 25 जुलार्इ, नागपंचमी-मरुस्थल : 27 जुलार्इ, श्रावण सोमवार व्रत : 29 जुलार्इ, मंगला गौरी व्रत : 30 जुलार्इ।

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।
इस माह करोबार की योजनाये सफल होंगी। धन की आवक अच्छी होगी। शत्रु-पक्ष से सावधान रहें। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। स्थान परिवर्तन योग। पारिवारिक विवाद की स्तिथिया आयेंगी। विधार्थी वर्ग हेतु माह अनुकूल सिद्ध होगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। मासांत में विदेश यात्रा का योग भी निर्मित होगा। जीवन शैली में महत्वपूर्ण बदलाव आयेगा। अत्यंत सावधानी से कार्य को करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से पूर्वार्द्ध थोड़ा कष्टप्रद है। रिश्तेदारो के कारण घोर निराशा उत्पन्न होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। भार्इ-बहनो से वांछित सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। जुलार्इ माह में 9, 17, 19 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ”ऊँ गं गणपतये नम:” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
वृषभ (Taurus) उ, ई, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो ।
इस माह तीर्थ स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। नवीन कार्य योजनाओं पर कार्य करेंगे। स्त्री की सलाह लाभप्रद होगी। राजकीय कार्यो में अवरोध आयेंगे। कार्य स्थान पर सहकर्मियों का वांछित सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कार्यो में विजय मिलेगी। कुछ मतभेदो के कारण कार्य योजना में व्यवधान आयेगा। नजदीक-दूर की यात्राओं का आधिक्य रहेगा। पारिवारिक मामलो में उलझने के कारण व्यावसायिक कार्य प्रभावित होंगे। शत्रु पक्ष के कारण चिंता बनी रहेगी। कुल मिलाकर व्यावसायिक दृष्टि से यह माह अच्छा रहेगा। नजदीकी लोगो से ली गयी सलाह कारगर सिद्ध होगी। नवीन लोगों से जुड़ाव होगा। किसी आंतरिक कार्य में बड़ी निराशा होगी। संतान संबंधी सुखद समाचार मिलेगा। खानपान की अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। जुलार्इ माह की 4, 14, 15, 22 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ”ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
मिथुन (Gemini) क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा ।
इस माह राजकीय कार्यो में सफलता मिलगी। यह माह भाग्योदयकारी रहेगा। भूमि भवन का लाभ मिलेगा। यात्राऐ लाभकारी रहेंगी। व्यापार की स्तिथि अच्छी रहेगी। उत्तरार्ध में आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर आयेंगे। सामाजिक एवम धार्मिक कार्यो का आयोजन होगा। नये साझेदारी कार्य योजनाओ का विस्तार होगा। नर्इ-नर्इ योजनायें बनायेंगे। आपकी कोशिश कामयाबी हासिल करेगी। आजीविका हेतु आप नये प्रयोग करेंगे। इस माह सफलता का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। कुशल सलाहकारों से निर्णय / परामर्श की आवश्यकता पड़ेगी। दूषित भोजन से सावधान रहें। मानसिक तनाव व क्रोध की स्तिथिया भी आयेंगी। निजी जीवन सुखद रहेगा। कुल मिलाकर महीना अच्छा रहेगा। जुलार्इ माह में 6, 15, 25, 27 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ”ऊँ गं गणपतये नम:” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।
इस माह कारोबार में नुकसान की स्तिथिया आयेंगी। धन की कमी भी महसूस होगी। यदि आप विधार्थी हैं तो अध्ययन से संबंधी परेशानियाँ दूर होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। विदेश यात्रा के प्रबल योग। पारिवारिक कारणों से भाग दौड़ होगी। नवीन कार्य योजना में मित्रों का सहयोग मिलेगा। उत्तरार्द्ध में दैनिक जीवन की जटिलताओं में कुछ कमी आयेगी। व्ययाधिक्य के कारण आय-व्यय का संतुलन बिगड़ेगा। व्यवसाय में बहुत सावधानी से काम करने की आवश्यकता है। मासांत में लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन प्रतिस्पर्धा में हैं। माता से संबंधों में सुधार आयेगा। सामाजिक मान सम्मान भी बढ़ने लगेगा। मासांत में सामाजिक रुप से सम्मानित भी होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी मास कष्टप्रद रहेगा। इसका एक कारण अत्यधिक भाग दौड़ भी हैं। जुलार्इ माह की 11, 22, 26 एवम 27 तारीखें नेष्टफलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिवजी की अराधना करें एवम ”ऊँ नम: शिवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।
इस माह व्यावसायिक स्तिथिया अनुकूल रहेगी। आशातीत सफलता मिलेगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में कुछ वाद-विवाद की स्तिथिया उत्पन्न होंगी। रुके हुए कार्यो में गति आयेगी। किसी कानूनी उलझन में फँसने के कारण चिनितत रहेगे। मास पर्यत्न धन की अच्छी आवक रहेगी। वातावरण में बढ़ा बदलाव दिखेगा। आर्थिक सुविधायें बढ़ेगी। मास में जरुरी योजनाओं में संसाधनो की कमी आयेगी। व्यावसायिक सुधार हेतु आप विशेष प्रयास करेंगे। साझेदारी कार्यो में विशेष लाभ होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। उत्तरार्द्ध में अत्यधिक व्यय की सिथतियाँ आयेंगी। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। यदा कदा पारिवारिक विवाद की स्तिथिया आयेंगी। मासांत में भाग्य जैसे आपका इंतजार कर रहा होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। जुलार्इ माह की 18, 19, 24, 28 एवम 29 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ”ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, ष, ण, ठ, पे, पो।
इस माह रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। शत्रु पक्ष से सावधान रहना चाहिए। भूमि-भवन संबंधी लाभ होगा। विदेश यात्रा का योग। नवीन कार्य व्यवसाय की योजनाएँ बनेंगी जो कि फलित भी होंगी। अनावश्यक कार्यो में भी भाग दौंड़ होगी। इस माह आप बड़ी चुनौतियों से भी गुजरेंगे। कार्य व्यवसाय में उन्नति हेतु आप हर संभव प्रयास करेंगे। प्रथमार्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध काफी अच्छा जायेगा। आपका प्रबन्धन उच्च कोटि का होगा। मित्रवर्ग की आपको भरपूर मदद मिलेगी। भूमि-भवन के विषयों में विशेष लाभ अर्जित होगा। घर-परिवार में सुखद अनुभूति होगी। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए श्रेष्ठ कहा जायेगा। इस माह शत्रु पक्ष भी विवश हो जायेगा। उदर विकार या वैक्टरिया से सम्बनिधत रोगो से सावधान रहना चाहिए। मासांत में आय के स्त्रोत भी बनेगे। जुलार्इ माह की 5, 14, 24, एवम 26 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ”ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।
इस माह व्यापारिक गतिविधियाँ अच्छी होंगी। धार्मिक यात्राओं का योग। पारिवारि सामंजस्य अच्छा रहेगा। भूमि-भवन संबंधी विवाद के कारण क्लेश बढ़ेगा। विकास के नये-नये अवसर आयेंगे। भाग्य इस समय आपका अच्छा साथ देगा। आय-व्यय की समानता रहेगी। धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। शत्रु पक्ष चाहकर भी कुछ नही बिगाड़ सकेगा। मित्रवर्ग से लाभ होगा। यह मास आपको विशेष उपलब्धिया देकर जायेगा। अवसरो की अधिकता होगी। यदि आप नौकरी पेशा है तो प्रोन्नति के कर्इ अवसर आयेंगे। कार्य विस्तार की योजना मूर्त रुप लेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह कष्टप्रद है। उदर विकार एवम् रक्त विकार से परेशानी होगी। प्रथमार्ध में जहाँ सफलता का प्रतिशत कम होगा वहीं उत्तरार्द्ध व मासांत में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। जुलार्इ माह की 2, 3, 11, 12 एवम 21 तारीखें नेष्टफलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिवजी की अराधना करें एवम ”ऊँ नम: शिवाय” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।
वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू । 
यह माह व्यापार में आय की वृद्धि होगी। भूमि-भवन में निवेश हानिप्रद होगा। नजदीकी मित्र धोखा दे जायेगा। अपेक्षित आय उपरांत भी धन की कमी ही महसूस होगी। साझेदारी कार्यो में लाभ होगा। पारिवारिक सामंजस्य बहुत अच्छा होगा। कर्इ स्थानों की यात्रा होगी। अधिकांश यात्राऐ कार्य व्यवसाय को लेकर होंगी। आशातीत सफलताओं से मन प्रफुल्लित रहेगा। उत्तरार्द्ध में आकस्मिक आय में वृद्धि होगी। मित्र वर्ग से मनोनुकूल समर्थन मिलेगा। आपके कार्य त्रीव गति से हल होने लगेंगे। मानसिक रुप से चिंतित रहेंगे। ऋण लेने की स्तिथिया आयेंगी। मासांत में आय के नये स्त्रोत भी विकसित होंगे। संतान के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप सफलता हेतु अत्यधिक श्रम साध्य भी करेंगे। घबराहट, मानसिक चिंता की स्तिथिया भी आयेगी। खासकर आप मानसिक दृष्टि से काफी चिन्तित रहेंगे। जुलार्इ माह की 7, 9, 17, 19, 27 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ”ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
धनु ( Sagittarius) ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।
इस माह कारोबार में वृद्धि होगी। धन हानि या किसी अमूल्य वस्तु की चोरी का भय। राजकीय कार्यो में रुकावट होंगी। परिवार के साथ लम्बी यात्रा होगी। भौतिक सुख सुविधाओं पर व्यय बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के कार्य क्षेत्र में मनोनुकूल समर्थन मिलेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। पूर्वार्द्ध जहाँ कष्टप्रद रहेगा वहीं उत्तरार्द्ध में मनवांछित सफलता मिलेगा। अपार उत्साह से सफलता का प्रतिशत निश्चित बढ़ जायेगा। धैर्य रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में हानि हो सकती है। उत्तरार्द्ध उपरांत निश्चित ही आपका आत्मविश्वास बढ़ जायेगा। शत्रओं की वृद्धि से मन चिन्तित रहेगा। किन्ही कारणवश जमापूंजी व्यय करनी पड़ेगी। बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना इस माह हितकर नहीं होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह कष्टप्रद रहेगा। अनिद्रा, बुखार एवं वैक्टीरिया से संबंधित रोग परेशान करेंगे। किसी बड़े आक्षेप की आशंका। जुलार्इ माह की 3, 5, 13, 15 एवम 24 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ”ऊँ गं गणपतये नम:” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी ।
इस माह रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रचुर मात्रा में आर्थिक लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में वांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण चिंता होगी। खासकर जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। नवीन मित्र बनेंगे। मास में कर्इ बार विवाद की स्तिथिया आयेंगी। या़त्रा-देशाटन का भरपूर लाभ होगा। धन के लेन-देन में सावधानी रखने की खास आवश्यकता है। आपके व्यवहार के कारण शत्रओं में वृद्धि होगी। बहुमुल्य पदार्थो में वांछित लाभ होगा। ऋण प्रबन्धन की आवश्यकता पड़ेगी। मित्र-वर्ग का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक कठिनता होगी। जटिल परिस्तिथियों में शनै: शनै: सुधार होगा। व्यावसायिक शत्रओं के प्रति सावधान रहे। व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता के कारण हानि होने की सम्भावना। किसी बड़े कार्यक्रम या आयोजन की रुपरेखा निर्मित होगी। कुल मिलाकर यह माह मिले जुले फल देगा। स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहे। जुलार्इ माह की 1, 9, 10, 18 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ”ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।
इस माह व्यावसायिक कार्यो में प्रगति होगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों से वांछित सहयोग मिलेगा। नजदीकी मित्र से धोखा मिल सकता है। पारिवारिक तनाव की स्तिथिया उत्पन्न होंगी। मित्रवर्ग से वांछित सहयोग एवम लाभ मिलेगा। प्रथमार्ध जहाँ पारिवारिक दृष्टि से कष्टप्रद था, वहीं उत्तराद्र्व में पारिवारिक शांति बढ़ेगी। मासांत आते-आते क्लेशों से मुक्ति मिलेगी। साधनों का इस्तेमाल बुद्धिमता से करेंगे। यदि आप विधार्थी है तो प्रतियोगी परीक्षाओं में वांछित सफलता मिलेगी। व्यावसायिक वृद्धि हेतु आप कुछ नया करने की सोचेंगे। कार्य विस्तार हेतु आपकी धन प्रबन्धन की आवश्यकता पड़ेगी, जो कि आप ऋण लेकर पूर्ति करेंगे। साझेदारी आपको लाभ देगी। माह में आप कर्इ साहसिक निर्णय भी लेंगे। शत्रु पक्ष सक्रिय रहने से व्यावसायिक हानि भी संभव। भूमि-भवन संबंधी योजनाये बनेंगी। मासांत में आय के नये स्त्रोत निर्मित होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह ठीक-ठाक जायेगा। जुलार्इ माह में 4, 6, 14, 23 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ”ऊँ गं गणपतये नम:” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची ।
इस माह स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मित्रवर्ग से सहायता मिलेगी। भूमि-भवन संबंधी कार्यो में लाभ होगा। किये गए श्रम का यथेष्ट लाभ प्राप्त होगा। अत्यधिक भागदौड़ होगी। विदेश यात्रा योग। धार्मिक आयोजन में शरीक होने का मौका मिलेगा। पिछले बिगड़े हुए कार्यो में सुधार होगा। यह माह आपको लोकप्रियता भी देकर जायेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप उच्च कोटि का प्रदर्शन करेंगे। कठोर वाणी के कारण आपको नुकसान होगा। व्यवसाय में वांछित वृद्धि होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको प्रोन्नति का अवसर मिलेगा। कार्य-व्यवसाय का विस्तार होगा। जीवन साथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। जमा पूंजी की वृद्धि होगी। यह माह श्रेष्ठ व्यावसायिक निर्णय देगा। उच्चाटन, मानसिक अशांति एवं उदर विकार से पीडि़त रहेंगे। वरिष्ठ जनो से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा। मासांत में आकस्मिक अत्यधिक व्यय से बजट गड़बड़ा जायेगा। जुलार्इ माह की 1, 3, 13, 19 एवम 22 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ”ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
-प0 उमेश चन्द्र पन्त – ज्योतिषाचार्य,
Celebrity Astrologer: astroyogi, ganeshaspeaks
Website: www.pavitrajyotish.com 
Phone: +91-11-26496501
+91-11-9582192381
क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।
error: Content is protected !!