बॉलिवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में हुआ निधन

अपने शानदार अभिनय से सिनेमाप्रेमियों के दिलों पर राज करनेवाली बॉलिवुड अभिनेत्री श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं।

श्रीदेवी दुबई में थीं जहां उनकी हृदय-गति रुक जाने (कार्डियक अरेस्ट) की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। श्रीदेवी 54 वर्ष की थीं। उन्हें हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता है। साल 2013 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।

उनके पति बॉनी कपूर के छोटे भाई और अभिनेता संजय कपूर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घटना शनिवार (24 फरवरी 2018) रात 11-11.30 बजे की है।

संजय कपूर ने बताया कि वह भी दुबई में ही थे और थोड़ी देर पहले भारत लौटे ही थे कि यह खबर आ गई। अब वह फिर से दुबई जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, वे पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में एक वेडिंग फंक्शन अटेंड करने गई थीं। लेकिन वहां, पर अभी कुछ देर पहले उन्हें अचानक मैसिव कार्डियक अरेस्ट हुआ और वे नहीं रही। जानकारी मिली है कि, श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्ववी इसलिए दुबई नहीं गई क्योंकि वे अपनी आने वाली फिल्म धड़क को लेकर व्यस्त हैं।

दरअसल, श्रीदेवी अपने पति बॉनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ मोहित मारवाह के शादी समारोह में शिरकत करने दुबई गई थीं। उनके निधन की खबर सुनकर लोग मुंबई में उनके घर के पास जमा हो रहे हैं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी यहीं हैं। वह शूटिंग की व्यस्तताओं की वजह से परिवार के साथ दुबई नहीं जा सकी थीं। बहरहाल, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इशारों-इशारों में श्रीदेवी के निधन की बात बता दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘न जाने क्यूों, एक अजीब सी घबराहट हो रही है।’

हालांकि, थोड़ी देर बाद बॉलिवुड हस्तियों की ओर से श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है, ‘मेरे पास कोई शब्द नहीं है। श्रीदेवी को प्यार करनेवाले हर व्यक्ति के प्रति संवेदना। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’ परिवार को ताकत दें।’

वहीं, प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘यह सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि मेरी ऑल टाइम फेवरिट श्रीदेवी नहीं रहीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

श्रीदेवी 54 साल की थी। पिछले साल उनकी फिल्म मॉम आई थी। आपको बता दें कि, श्रीदेवी ने फिल्मों में अपने अभिनय से हमेशा प्रभावित किया। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। धीरे-धीरे फिल्में करते हुए एक मुकाम पर वो फीमेल सुपरस्टार बन गई थीं। श्रीदेवी ने मिस्टर इंडिया, चांदनी, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद 2012 में उन्होंने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से फिल्मों में सफलता पूर्वक कम बैककिया था। सरकार ने उन्हें 2013 में पद्मश्री से भी नवाजा था। दे

श्रीदेवीवी हिं ने दी के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया. वर्ष 2012 में उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया था. उन्होंने वर्ष 1967 में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.

श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश 1978 के फिल्म सोलहवां सावन से हुआ था, लेकिन उन्होंने वर्ष 1983 की फिल्म हिम्मतवाला से खूब सुर्खियां बटोरीं. श्रीजेवी की सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, खुदा गावाह और जुदाई फ़िल्में हैं. श्रीदेवी को अब तक पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका हैं।

error: Content is protected !!