मेरी किताब महिलाओं को आर्मी में आने के लिए करेगी प्रेरित – स्नेहा

ऑथर स्नेहा सत्यनाथन ने रविवार को टी ट्रेडिशन में किया ‘अ गर्ल बिहाइंड द स्टार्स’ का लॉन्च

जयपुर। ये कहानी उस लड़की की है जो समाज के उन बंधनों को तोड़ आर्मी ज्वाइन करना चाहती है जिसके सामने अपनों और परायों द्वारा खड़ी की गई कई चुनौतियां आती है। ऑथर स्नेहा सत्यनाथन रविवार को अपनी पहली बुक ‘अ गर्ल बिहाइंड द स्टार्स’ के साथ जयपुर पहुंची। यहां वे सी स्कीम स्थित कैफ़े टी ट्रेडिशन में जयपुर बुक लवर्स से रूबरू हुई।
स्नेहा बुक के बारे में बताते हुए कहती है कि इस बुक में फौज से जुड़ी एक लड़की की कहानी है जिसके जरिए फौज की पढ़ाई, अनुसाशन, गंभीरता, वर्बल और नॉन वर्बल परीक्षा, इंटरव्यू का ज्ञान मिलेगा। आज पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं अपना अस्तित्व बनाने में जुटी है। इंडियन आर्मी में आज हर 1200 लड़कों में सिर्फ 22 लडकियां आर्मी से जुड़ पा रही है। इसी बीच कई ऐसे उदहारण रोज़ सामने आते है जहां एक छोटे गांव की लड़की देश में सबसे उच्चे पद पर जा कर देश का न्रेतत्व कर रही है। मगर उस हर महिला की जीत के पीछा छुपा संघर्ष इस किताब द्वारा जानने को मिलेगा।

जीवन की परिस्थितियों ने नहीं जाने दिया आर्मी में-

स्नेहा बताती है कि वे मुंबई में पली-बढ़ी, प्राइमरी पढ़ाई के लिए हिमाचल प्रदेश चली गई और मास्टर्स के लिए मुंबई लौट आई। मास्टर्स के दौरान आर्मी में जाने का ठाना, पूरा परिश्रम किया मगर शारीरिक परेशानी के कारन अपना सपना बीच में ही अधूरा छोड़ना पड़ा। दिल में छुपे उस दर्द ने उन्हें इस किताब को लिखने पर मजबूर किया।

error: Content is protected !!