केट गर्भवती, शाही घराने को जल्द मिलेगा नया वारिस

ब्रिटेन के शाही घराने को जल्द ही नया वारिस मिलने वाला है। प्रिंस विलियम की पत्‍‌नी केट मिडलटन गर्भवती हैं। वर्ष 1981 में विलियम की मां डायना के बाद राज घराने में केट मिडलटन दूसरी गर्भवती महिला होंगी। सेंट जेम्स पैलेस के मुताबिक, डचेस ऑफ प्रिंसेस कुछ अस्वस्थ महसूस कर रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उनके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। उनके साथ पति प्रिंस विलियम भी मौजूद हैं। राज घराने में उत्तराधिकारी की सूची में आने वाले बच्चे का नंबर तीसरा होगा जिस सूची मे पहले से ही और प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी इंतजार कर रहे हैं। वहीं यदि कोई लड़की होती है तो हो सकता है कि उसे उत्तराधिकारी के तौर पर नियमों नई छूट मिल जाए और वह सिंहासन पर बैठ जाए। शाही परिवार के सूत्रों के हवाले से खबर है कि कि 30 वर्षीया केट 12 सप्ताह की गर्भवती हैं। केट को एक दिन सुबह से ही अस्वाभाविक महसूस हो रहा था और वह कुछ खा-पी नहीं पा रही थी। माना जा रहा है कि ऐसे में उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में रखा जा सकता है। इधर, केट के गर्भवती होने की खबर मीडिया में आते ही विश्वभर से सोशल साइटों पर शाही घराने को रॉयल बेबी के लिए बधाई मिलने लगी है।

error: Content is protected !!