रेंज रोवर ने एक्सक्‍लूसिव नए लिमिटेड एडिशन के साथ पूरे किए इनोवेशन और लग्‍ज़री के 50 वर्ष

व्हिटली, यूके, जून 2020 – रेंज रोवर ने आज न्यू रेंजर रोवर फिफ्टी की पेशकश के साथ अग्रणी इनोवेशन, उत्कृष्ट आकार और अतुलनीय क्षमता के 50 वर्षों का जश्न मनाया।
ओरिजिनल लक्जरी एसयूवी ने 17 जून 1970 के बाद से बाजार को परिभाषित किया है। और अब पांच दशकों में रेंज रोवर वांछनीय और सक्षम लक्जरी वाहनों का परिवार बन गया है। इसके डिजाइन, रिफाइनमेंट और इंजीनियरिंग इनोवेशन के आकर्षण ने सभी लक्जरी एसयूवी के संदर्भ में बेंचमार्क के रूप में इसकी जगह सुनिश्चित की है।
अपने 50 साल के जीवनकाल में, रेंज रोवर ने विश्व में कई कीर्तिमान और महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। जब इसे लॉन्च किया गया तब यह स्थायी 4 डब्ल्यूडी प्रणाली की सुविधा देने वाली पहली एसयूवी थी, और 1989 में यह एबीएस एंटी-लॉक ब्रेक वाली दुनिया की पहली 4×4 गाड़ी थी। बाद में 1992 में यह इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल (ईटीसी) और ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन से लैस होने वाली दुनिया की पहली 4×4 गाड़ी बनी। रेंज रोवर ऑन और ऑफ-रोड दोनों में ड्राइविंग का सुखद अहसास देने के लिए जानी जाती है। 2012 में, नवीनतम पीढ़ी की रेंज रोवर हल्के एल्युमीनियम से तैयार होने वाली दुनिया की पहली एसयूवी बन गई, जो इसे हल्का, मजबूत और अधिक बेहतर बनाती है।
रेंज रोवर ‘डेरियन गैप’ को पार कर चुकी है। पेरिस के लॉरे संग्रहालय में प्रदर्शित होने वाला यह पहला वाहन था। यह दो बार पेरिस-डाकर रैली भी जीत चुका है। किसी अन्य वाहन में ऑफ-रोड क्षमता और ऑन-रोड प्रदर्शन के साथ लक्जरी, आराम और सुविधा के स्तर उस तरह नहीं हैं, जैसे रेंज रोवर में दिखते हैं।
इसके क्लैमशेल बोनट, अनूठे फ्लोटिंग रूफ, स्प्लिट टेलगेट और ट्रेडमार्क फ्रंट फेंडर वेंट्स के साथ, आज की रेंज रोवर अभी भी अपनी जड़ों को 1970 के ओरिजिनल में ढूंढ सकती है। अपनी स्वर्ण शताब्दी वर्षगांठ वर्ष में यह अब सबसे कुशल, कनेक्टेड, शानदार और सक्षम वाहन है।
मोटर क्षेत्र के आइकन होने के 50 वर्षों का जश्न मनाने के लिए, लिमिटेड-रन रेंज रोवर फिफ्टी को वैश्विक स्तर पर केवल 1970 वाहनों तक ही सीमित रखा जाएगा। यह उस वर्ष की याद में किया जा रहा है, जब ओरिजिनल रेंज रोवर लॉन्च की गई थी।
शानदार रूप से ऑटोबायोग्राफी पर आधारित रेंज रोवर फिफ्टी में दो विशिष्ट (22) इंच व्हील्स के साथ कई महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं। बैजिंग में लैंड रोवर के मुख्य क्रिएटिव अधिकारी, प्रो गेरी मैकगवर्न ओबीई द्वारा व्यक्तिगत रूप से तैयार की गई एक ‘फिफ्टी’ स्क्रिप्ट है। यह वाहन के बाहरी हिस्से में और ‘वन ऑफ 1970’ अंकित एक केंद्रीय पट्टी में, हेडरेस्ट, डैशबोर्ड और जगमगाती ट्रेडप्लेट्स समेत संपूर्ण आंतरिक हिस्से में दिखेगी।
लैंड रोवर के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, प्रोफेसर गेरी मैकगवर्न ओबीई कहते हैं: “लक्जरी वाहनों की दुनिया में, रेंज रोवर हमेशा से ही अद्वितीय और स्थायी रहा है। एक बेजोड़ इंजीनियरिंग दृष्टिकोण के साथ इसकी अनूठी और अग्रणी संवेदनाएं वे आंतरिक मूल्य हैं, जिन्हें हमारे ग्राहकों ने 1970 में हमारी शुरुआत के साथ ही सराहा है। ”
रेंज रोवर फिफ्टी स्टैंडर्ड और लंबे व्हीलबेस बॉडी डिज़ाइन दोनों में उपलब्ध होगी। ग्राहक सावधानीपूर्वक तैयार किए गए बाहरी रंगों का चयन कर सकते हैं; कार्पेथियन ग्रे, रोसेलो रेड, अरूबा, और सेंटोरिनी ब्लैक। लैंड रोवर स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस भी बेहद सीमित संख्या में रेंज रोवर फिफ्टी की पेशकश कर रहा है। यह तीन हेरिटेज एक्सटीरियर सॉलिड पेंट्स में से एक में उपलब्ध है, जिसे ऑरिजनल रेंज रोवर पेंट पैलेट, टस्कन ब्लू, बहामा गोल्ड और दावोस व्हाइट से पुन: तैयार किया गया है। पावरट्रेन विकल्पों की एक श्रृंखला पेट्रोल, डीजल और यहां तक कि एक प्लग-इन हाइब्रिड पी400ई संस्करण में उपलब्ध होगी।
अपने जीवनकाल में एक मिलियन से अधिक की बिक्री के साथ अपनी चौथी पीढ़ी में रेंज रोवर लक्जरी का दूसरा नाम है। इसकी अचूक, परिष्कृत डिजाइन और क्लास-लीडिंग ऑल-टेरेन क्षमता ने सुनिश्चित किया है कि रेंज रोवर आज भी वैसे ही अतुलनीय और प्रासंगिक है जितनी वह 1970 में थी।

error: Content is protected !!