चीन अगले साल शुरू करेगा तीसरा चंद्र मिशन

चीन अगले साल चंद्रमा पर एक रोवर यान भेज कर अपना तीसरा चंद्र मिशन ‘चेंग तीन’ शुरू करेगा। वर्ष 2020 तक अपना खुद का अंतरिक्ष केंद्र निर्मित करने के लिए हाल ही में शुरू किया गया उसका अभियान काफी सफल रहा है।

सरकारी संवाद समिति शिंहुआ के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी विज्ञान एवं तकनीक तथा औद्योगिक प्रशासन ने घोषणा की है कि मिशन अगले वर्ष शुरू किया जाएगा। इस मिशन के तहत चंद्रमा की सतह पर एक रोवर को उतारा जाएगा और यह अपने अभियान को अंजाम देकर वापस लौटेगा। इसे चीन के चंद्रमा पर इंसान भेजने के अभियान की पूर्व तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।

चीन ने वर्ष 2007 में ‘चेंज एक’ और 2010 में ‘चेंग दो’ मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। पहले चंद्र खोज अभियान के तहत चंद्रमा के एक पूर्ण नक्शे और वैज्ञानिक डाटा का पता लगाया गया था, जबकि दूसरे चंद्र खोज अभियान के तहत चंद्रमा का काफी करीब से एक पूर्ण नक्शा और साइनस इरिडियम का उच्च गुणवत्ता का एक तस्वीर तैयार किया गया था।

error: Content is protected !!