इस्लामाबाद। पाकिस्तान में राष्ट्रीय एसेंबली और चार प्रांतीय एसेंबलियों के चुनाव एक साथ होंगे। चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए 22 दिन का समय निर्धारित किया है।
चुनाव कार्यक्रम
* नामांकन पत्र भरने की तिथि: 24 से 29 मार्च तक
* नामांकन पत्रों की छंटनी की तिथि: 30 मार्च से पांच अप्रैल तक
* निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों को स्वीकार या अस्वीकार करने के संबंध में किसी भी प्रकार की अपील करने की अंतिम तिथि: नौ अप्रैल
* नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल
* उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होने की तिथि: 18 अप्रैल
* मतगणना की तिथि: तय नहीं
* संघीय और प्रांतीय एसेंबली में महिलाओं और गैर-मुस्लिमों के लिए आरक्षित सीटों के लिए भी यही चुनाव कार्यक्रम लागू।
* पंजाब, सिंध, खबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में भी चुनाव।
* संघीय और प्रांतीय सभी सीटों पर एक ही दिन होंगे चुनाव।
* किसी भी सरकारी विभाग के चूककर्ता (डिफॉल्टर) को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं।