फर्जी वीजा पर बहरीन जा रहीं भारतीय महिलाएं

visaदुबई। भारत से सैकड़ों महिलाएं फर्जी वीजा पर बहरीन जाकर वहीं पर अपना बसेरा बना रही हैं। यात्री वीजा से खाड़ी देश पहुंचने के बाद ये वहीं पर घरेलू नौकरानियों का काम करने लगती हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर दक्षिण राज्य आंध्र प्रदेश से हैं। कई ट्रेवल एजेंट इस काम में उनकी मदद कर पैसा बना रहे हैं। बहरीन पहुंचने के बाद इन महिलाओं को कार्य वीजा दे दिया जाता है।

पिछले साल ऐसे 80 मामले सामने आए। इनमें से 60 आंध्र प्रदेश की महिलाओं से संबंधित थे।

error: Content is protected !!