नाइजीरिया के कई राज्यों में लगा आपातकाल

emergency-in-some-states-of-nigeriaअबुजा। नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने इस्लामी आतंकवाद से बुरी तरह प्रभावित तीन राज्यों में आपातकाल लागू कर दिया है। जोनाथन ने मंगलवार रात जारी एक बयान में कहा कि देश के उत्तर-पूर्वी इलाके में आतंकियों का बढ़ता प्रभाव राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा बन गया है। अगर हमने अभी कदम नहीं उठाए तो स्थित बिगड़ती ही जाएगी।

टीवी के जरिये देश को संबोधित करते हुए गुडलक ने बोनरे, योबे और एडमावा राज्यों में इमरजेंसी लगाने की घोषणा की। इसके अलावा इन राज्यों में ज्यादा सैनिकों की तैनाती करने का आदेश भी दिया है। इसके चलते इन तीन राज्यों में सैन्य कार्रवाई की आशंका जताई जाने लगी है। अलकायदा के सहयोगी आतंकी संगठन बोको हरम के खिलाफ लड़ते हुए सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें दर्जनों पुलिस और सेना के जवान भी शामिल हैं। इन राज्यों की कानून व्यवस्था हाथ से बाहर जाते देख राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीकी देशों की अपनी यात्र बीच में ही खत्म कर दी थी।

उन्होंने बताया कि आतंकी समूहों ने बोर्नो राज्य के कुछ हिस्सों में कब्जा जमा लिया है। इस राज्य में 2009 से ही बोको हरम का प्रभाव है। हालांकि, उन्होंने कभी इतने खुले तौर पर कब्जा जमाने जैसा काम नहीं किया। जोनाथन ने कहा कि अब आतंकी इलाकों पर कब्जा जमा रहे हैं। इन्होंने कई जगह नाइजीरिया के झंडे को हटा दिया और अपने झंडे लगा दिए हैं।

जोनाथन ने कहा कि हमें आशंका है कि आतंकी पड़ोसी देश चाड से ये हथियार ला रहे हैं। अब तक देश के 36 में से 11 राज्यों में आतंकी संगठन सरकार के लिए चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि ये आतंकी माली की तर्ज पर देश में कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

error: Content is protected !!