राज्यपाल कल्याण सिंह के जाने की चर्चा

kalyan-singh-राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के राजभवन से विदा होने की चर्चा इन दिनों राजनीतिक क्षेत्रों में जोरों पर है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर ने भी राजभवन में कल्याण सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद माथुर ने इतना ही कहा कि कल्याण सिंह के राज्यपाल बनने के बाद उनकी शिष्टाचार मुलाकात है। लेकिन राजनीतिक क्षेत्रों में माना जा रहा है कि कल्याण सिंह का उपयोग एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में किया जाएगा। कल्याण सिंह को जब राज्यपाल बनाने की घोषणा हुई थी, तब भी कल्याण सिंह की ओर से विरोध किया गया था। तब कल्याण सिंह ने कहा था कि वे सक्रिय राजनीति में रहना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद ओम माथुर ने जिस तरह कल्याण सिंह से मुलाकात की उससे कल्याण सिंह के विदा होने की चर्चा जोरों पर है। वैसे भी कल्याण सिंह जब से राजस्थान आए हैं, तब से ही बीमार हैं। हालात इतनी खराब है कि कल्याण सिंह को चलने में भी परेशानी होती है। कल्याण सिंह लम्बे समय तक कुर्सी पर बैठे नहीं रह सकते। कल्याण सिंह की बीमारी की दशा का अंदाजा गत 27 अक्टूबर को हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में देखा गया था।           -(एस.पी.मित्तल)

error: Content is protected !!