राष्ट्रध्वज का अपमान करने पर मॉडल हिरासत में

पुणे। पुणे पुलिस ने फोटो शूट के दौरान राष्ट्रध्वज के अपमान के आरोप में मुंबई की एक मॉडल को हिरासत में ले लिया है। पुणे पुलिस ने शिकायत मिलने पर राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुंचाने के कानून के तहत वंदना रविंद्र तिवारी उर्फ गहना वशिष्ठ को उसके मुंबई आवास से हिरासत में ले लिया।

गहना के खिलाफ लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र वी. ब्राह्मो ने शिकायत दर्ज कराई थी। डेक्कन थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर मनोहर जोशी ने बताया कि गहना को समन भेजे गए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुई। उसने दो दिन का समय मांगा था। इसके बाद भी जब वह नहीं आई, तो एक दल को मुंबई भेजा गया।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे पहले भी मंदिरा बेदी के तिरंगा साड़ी पहनने पर लोगों ने काफी विरोध किया था।

 

error: Content is protected !!