भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का राष्ट्रीय समारोह मुंबई में

Maharaj-naypadamsagar
Maharaj-naypadamsagar

मुंबई। भगवान महावीर स्वामी के 2613वें जन्म कल्याणक महोत्सव का राष्ट्रीय आयोजन रविवार (13 अप्रैल) की शाम को मुंबई में होगा। विख्यात जैन संत नयपद्म सागर महाराज की पावन निश्रा में होने वाले इस महोत्सव में हजारों लोग भाग लेंगे। आजाद मैदान में हो रहे इस आयोजन की विशाल तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार की ठीक शाम 7 बजे गुरू भगवंतों के मंगलाचरण से यह कार्यक्रम शुरू होगा।
जैन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन, जैन डॉक्टर्स फेडरेशन, समस्त जैन संघ, महिला मंडल, युवक मंडल एवं विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सामूहिक तत्वावधान मे हो रहे इस आयोजन में देश भर के कई विख्यात लोग भी विशेष रूप से आ रहे हैं। इस आयोजन में भक्ति संध्या, सामूहिक महाआरती एवं प्रभु जन्म बधाई के कार्यक्रम प्रमुख होंगे। प्रसिद्ध धार्मिक संगीतकार नीलेश राणावत, एवं जयपुर के राजीव विजयवर्गीय भगवान महावीर के अद्भुत भक्ति संगीत का कार्यक्रम पेश करेंगे। रात को ठीक साढ़े 9 बजे संगीत की स्वर लहरियों पर हजारों लोग अपने हाथों में दीपक लेकर भगवान के जन्म पर सामूहिक आरती उतारेंगे। आजाद मैदान पर महाआरती का यह अपने आप में अद्भुत दृश्य होगा। आरती के आयोजन स्थल पर लिए दीयों की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तत्काल पश्यात भगवान का पालना झुलाने का कार्यक्रम शुरू होगा। भगवान महावीर के जन्मोत्सव के इस राष्ट्रीय आयोजन के विशेष कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए 08067006131 पर संपर्क मिस कॉल करके भी प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
जैन धर्म के 14वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने अपने जीवनकाल में पांच सौ कल्याणक आराधना की थीं। वे अहिंसा के मूर्तिमान प्रतीक थे। उनका जीवन त्याग और तपस्या से ओतप्रोत था। हिंसा, पशुबलि, जाति-पांति के भेदभाव जिस युग में बढ़ गए थे, उसी युग में जन्मे भगवान महावीर ने पूरी दुनिया को सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया। नयपद्म सागर महाराज के सानिध्य में मुंबई के आजाद मैदान में रविवार की शाम होनेवाला यह विशाल आयोजन अपने आप में अदभुत होगा।

error: Content is protected !!