गोवंश रक्षा कानून लागू नहीं किया, तो आंदोलन

Mangal Prabhat Lodha_Newमुंबई। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने राज्य सरकार को चेताववनी दी है कि अगर अगले तीस दिन में महाराष्ट्र में गोवंश रक्षा कानून लागू नहीं किया, तो सरकार के विरोध में पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

महाराष्ट्र विधान सभा ने 18 साल पहले गोवंश रक्षा विधेयक पास किया था। इस विधेयक के केंद्र सरकार के पास जाने के बाद राष्ट्रपति ने तीन बार इसे महाराष्ट्र सरकार के पास भेजा और इस पर रिपोर्ट मांगी। लेकिन 18 साल बीज जाने के बाद भी राज्य सरकार ने अब तक इस पर अपनी रिपोर्ट पेश नहीं की है। विधायक लोढ़ा ने इस बारे में हाल ही में विधानसभा में भी जोरदार मांग रखी थी, जिस पर सरकार ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। विधायक लोढ़ा ने विधायनसभा अध्यक्ष से भी निवेदन किया है कि उन्हें इस मामले में राज्य सरकार को तत्काल निर्देश देने चाहिए। उल्लेखनीय है कि विधायक लोढ़ा के प्रयास से पिछले साल राज्या सरकार ने प्रदेश में पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया था। लेकिन इसकी अब तक एक भी बैठक नहीं हुई है।

विधायक लोढ़ा ने महाराष्ट्र में गोवंश रक्षा विधेयक की सख्त जरूरत बताते हुए कहा है कि इसके लागू होने के बाद प्रदेश में किसानों का पशुधन बचा रहेगा एवं पर्यावरण की भी रक्षा होगी। महाराष्ट्र सरकार पर देश की सबसे कमजोर सरकार बताते हुए मलबार हिल के विधायक लोढ़ा ने कहा है कि एक रिपोर्ट देने में जो सरकार 18 साल लगा दे, उससे क्या उम्मीद की जानी चाहिए। विधायक लोढ़ा ने मांग की है कि प्रदेश में 30 दिन के भीतर गोवंश रक्षा कानून लागू किया जाए, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में महाराष्ट्र में किसानों के जीवन एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए इस कानून का महत्व बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की नई सरकार भी इस बारे में कानून बनाने वाली है। इसलिए बहुत जरूरी है कि अगले एक महीने में प्रदेश में भी गोवंश रक्षा कानून लागू किया जाए, वरना प्रदेश भर में जोरदार आंदोलन शुरू किया जाएगा।

error: Content is protected !!