औचक निरीक्षण में कर्मखरी गायब मिले नायडू को

nayaduनई दिल्ली / शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को अपने मंत्रालय के लेटलटीफ कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा। नायडू ने कर्मचारियों की गैरहाजिरी की शिकायत के बाद सोमवार सुबह जब मंत्रालय का औचक निरीक्षण किया, तो करीब 133 में से 80 कर्मचारी अपने सीट से नदारद मिले। नायडू ने सभी कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। जानकारी के मुताबिक नायडू को शहरी विकास मंत्रालय में कर्मचारियों के देर से आने और अक्सर सीट से गायब रहने की शिकायतें मिल रही थीं। मंत्रालय की ओर से सभी कर्मचारियों को सवा नौ बजे तक दफ्तर पहुंचने को कह दिया गया था। बावजूद इसके लेटलतीफ कर्मचारी आदत से बाज नहीं आ रहे थे। सोमवार को वेंकैया नायडू करीब 11 बजे पूरे मंत्रालय के दौरे पर निकल पड़े। इस दौरान दफ्तर का सीन आम सरकारी दफ्तरों जैसा था। अधिकतर कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं थे। वेंकैया नायडू मंत्रालय में मौजूद कर्मचारियों से बाकियों का अता-पता पूछते देखे गए। उन्होंने कर्मचारियों के सीट पर न होने पर नाराजगी जताई।
इस औचक निरीक्षण में 133 में से 80 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी औचक निरीक्षण कर 40 कर्मचारियों को गैरहाजिर पाया था।

error: Content is protected !!