गोडसे को गांधी को नहीं नेहरु को मारना था: RSS

RSS 1नई दिल्ली /  RSS ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। RSS के मुखपत्र ‘केसरी’ के मलयालम संस्करण में छपे एक लेख में BJP नेता बी गोपालकृष्णन ने लिखा है कि नाथूराम गोडसे को महात्मा गांधी को नहीं नेहरु को मारना चाहिए था। केसरी में लिखा गया है कि गोडसे ने तो गांधी के सीने पर गोलियां मारी थी लेकिन नेहरु ने तो गांधी पर पीछे से खंजर घोंपा। आगे लिखा गया है कि गोडसे को गांधी को नहीं बल्कि जवाहरलाल नेहरू को मारना चाहिए था क्योंकि नेहरू विभाजन के लिए जिम्मेदार थे। उनका राष्ट्रपिता (गांधी) से कोई लगाव नहीं था। गोपालकृष्णन केरल BJP के नेता और पदाधिकारी हैं। पार्टी ने उन्हें चालाकुडी लोकसभा से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि वो चुनाव हार गए थे। लेख में ये सफाई भी दी गई है कि गांधी की हत्या से RSS का कोई लेना देना नहीं था,ये नेहरू का विचार था कि हिंदू संगठन पर दोष मढ़ दिया जाए। आगे लिखा गया है कि नेहरू ने एक पत्थर से दो चिड़ियों का शिकार किया। नेहरू ने पटेल के साथ मिलीभगत करके RSS को बैन किया था। अपने लेख में गोपालाकृष्णन ने ये भी तर्क दिया है कि गोडसे RSS का सदस्य नहीं था लेकिन हिंदु महासभा के सावरकर के विचारों से प्रेरित था।

1 thought on “गोडसे को गांधी को नहीं नेहरु को मारना था: RSS”

  1. rss already said they dont agrea with writer’s statement .its writers view nd please dont say this is rss views .if any ur writer ; write some wrong how ajmernama can be punished .

Comments are closed.

error: Content is protected !!