आजम खां की कडे शब्दों में निन्दा की

aazam khanआगरा। लोधी, निषाद, विन्द, कश्यप युवा महासभा व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की संयुक्त बैठक दिनांक-17-1-15 दिन शनिवार को लोधी राजपूत धर्मशाला ग्राम दहतोरा पर आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश संसदीय कार्यमंत्री आजमखां द्वारा उन्नाव से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता साक्षी महाराज पर लगाये गये उस आरोप की कड़े शब्दों में घोर निंदा की गई कि साक्षी महाराज ने उन्नाव के परियार घाट पर मिले शव साक्षी महाराज द्वारा डलवाये गये हैं। यह आरोप आजम खां का बे बुनियाद और झूठा है। ओमप्रकाश लोधी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की सी.बी.आई. जांच होनी चाहिए, और दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। जो भी इस प्रकरण में दोषी पाया जाये, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता बंटी लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गंगा सफाई पर अदालत में दिये गये हलफनामे का उल्लंगन किया है, इसके लिए सपा सरकार को दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई सामान्य व्यक्ति पूजा पाठ की सामग्री गंगा में फेंक दे तो उस पर पांच हजार रूपये का जुर्माना। मिले शवों से तय है कि प्रदेश सरकार गंगा की सफाई के प्रति संवेदनशील नहीं है। सपा के केबिनेट मंत्री आजम खां के इस बयान से लोधी, निषाद, विंद, कश्यप समाज में भारी रोष व्याप्त है और पूरे उत्तर प्रदेश का लोधी, निषाद, विंद कश्यप समाज माननीय सांसद साक्षी जी महाराज के साथ खड़ा है।
बैठक में मुख्य रूप से हरिकिशन लोधी, बाबूलाल कश्यप, डाॅ. नवल सिंह, डॅा उदल सिंह, नरेश राजपूत, राजवीर लोधी, राजकुमार विंद, संतोष निषाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!