विदिषा। अध्यात्मधर्मी समाजसेवी श्रीमती पार्वती कटारे की द्वितीय पुण्यतिथि पर विगत वर्षानुसार इस वर्ष भी भगतसिंह कॉलोनी स्थित कटारे गार्डन में आज रविवार 18 जनवरी से शनिवार 24 जनवरी तक दोपहर 12 से 3 बजे तक संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का दिव्य-भव्य आयोजन किया गया है। सतपाड़ा सराय के श्री हनुमानजी महाराज के विषेष कृपा पात्र तथा प्रख्यात भागवताचार्य पं. मुन्नालाल शास्त्री प्रतिदिन कथा ज्ञान-यज्ञ की गंगा प्रवाहित करेंगे। श्रीमती पार्वती कटारे राजनीति में सक्रिय समाजसेवी विनोद कटारे की धर्मपत्नी तथा अनुभव कटारे की पूज्या मातुश्री थीं। शनिवार 24 जनवरी बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पर कथा स्थल पर ही कथा के मंगल समापन के साथ भण्डारा, महाप्रसादी वितरण भी अपराह्न 5 बजे तक होगा। विनोद कटारे, अनुभव कटारे तथा दिनेष उपाध्याय ने सभी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
विनोद कटारे
अनुभव कटारे
दिनेष उपाध्याय