आज भी भारत में बसते हैं महात्मा गांधी: ओबामा

339नई दिल्ली / अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि आज भी भारत में गांधी की विचारधारा बसती है। तीन दिन की यात्ना पर आज सुबह नयी दिल्ली पहुंचे ओबामा राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत के बाद सीधे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजघाट पर ओबामा ने हाथ जोडकर और झुककर महात्मा गांधी के प्रति सम्मान प्रकट किया। उन्होंने समाधि पर पुष्पचक्र भी रखा। अपने जीवन पर महात्मा गांधी के प्रभाव का बार-बार उल्लेख करने वाले ओबामा ने समाधि स्थल पर रखी अतिथि पुस्तिका में अंग्रेजी में लिखा। डाक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने जो कहा था कि वह आज भी सच है। आज भी भारत में गांधी की विचाराधार बसती है। यह पूरी दुनियां के लिए एक बहुमूल्य उपहार है। मेरी कामना है कि सभी लोग और राष्ट्र सदैव गांधी जी द्वारा दिखाये गए प्रेम और शांति के पथ पर चल सकें।

अधिकारियों ने राजघाट पर ओबामा को महात्मा गांधी के प्रिय चरखे की प्रतिकृति भेंट की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने राजघाट पर पीपल का एक पौधा भी लगाया। वह वर्ष 2012 में जब पहली बार भारत की यात्ना पर आये थे। उस समय भी उन्होंने गांधी जी की समाधि पर जाकर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

error: Content is protected !!