दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी : किरण बेदी

kiran-bedi 450नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री उम्मीदवार किरण बेदी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीतेगी। भाजपा का मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) से है। मीडिया के ताजा मत-सर्वेक्षणों में हालांकि आप का पलड़ा भारी बताया गया है। यहां के भाजपा मुख्यालय में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए बेदी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा सत्ता में जरूर आएगी।” आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां पिछले चुनाव में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 26,000 मतों से हराया था। भाजपा ने केजरीवाल को सत्ता में आने से रोकने के लिए आनन-फानन में किरण बेदी को मैदान में उतारा है, मगर उन्हें सुरक्षित मानी जाने वाली सीट कृष्णानगर से टिकट दिया गया, ताकि वह अपनी सीट जरूर बचा लें।
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान शनिवार को होगा। नतीजे 10 फरवरी को आएंगे।

error: Content is protected !!