करोड़पति अय्याश कांडा को 6 हजार रुपये में चलाना होगा खर्चा

करोड़ों में खेलने वाले अय्याश गोपाल कांडा को अब हर हफ्ते मात्र 1500 रुपये में अपना खर्चा चलाना होगा। गीतिका सुसाइड केस के मुख्यआरोपी कांडा की जेल में हालत खराब है और खबर है कि उसका ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ रहा है। सूत्रों ने बताया कि काडा का बीपी बहुत अधिक बढ़ने के बाद उसे हाई रिस्क वॉर्ड से निकालकर रोहिणी जेल के अंदर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जेल में रहते हुए काडा को अभी तक कोई भी वीआइपी सुविधा नहीं मिली है। लेकिन सूत्रों का यह कहना जरूर है कि विधायक होने की वजह से उसे जल्द ही तिहाड़ की जेल नंबर-1 या फिर 4 में शिफ्ट किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार दोपहर बाद काडा का बीपी सामान्य से अचानक बढ़कर 170/120 हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी को देखते हुए काडा को अस्पताल के ही बेड पर भर्ती किया गया है। हालाकि अब उसका स्वास्थ्य सामान्य बताया गया है। सूत्रों का कहना है कि काडा जेल की ही दाल-रोटी खा रहा है। उसके आसपास किसी अन्य कैदी को जाने की बिल्कुल मनाही है। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

जेल के नियमानुसार किसी भी कैदी से सप्ताह में दो बार उसके जानकार मुलाकात कर सकते हैं। एक मुलाकात में अधिकतम 750 रुपये कैदी को दिए जा सकते हैं। इस तरह से महीने में अधिकतम 6 हजार रुपये कैदी को दिए जा सकते हैं। नींद न आने की वजह से वह नींद की गोली लेकर सो रहा है। गौरतलब है कि एमडीएलआर एयरलाइंस की पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने 5 अगस्त को अशोक विहार स्थित अपने फ्लैट में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। दो पेज के सुसाइड नोट में उसने एयरलाइंस के चेयरमैन गोपाल गोयल काडा और उसकी कंपनी की एचआर मैनेजर अरुणा चढ्डा पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!