भ्रामक और मिथ्या प्रचार का मुँहतोड़ जवाब दें : किरण माहेश्वरी

100515 Bhopalभोपाल, 10 मई। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय  कार्यकारिणी  की बैठक 9 व 10 मई को भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान की जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी नें विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी केन्द्र और राज्य सरकारें महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन के क्षेत्र में कई अभिनव कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में कन्या विवाह और राजस्थान में भामाशाह योजना महिला कल्याण की अनुठी योजनाएँ हैं।

किरण नें कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है; जहाँ महिलाओं को आगे बढ़ने के पुरे अवसर दिए जाते हैं। हमारे संगठन और सरकारों में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व  देने का प्रयास किया, गया है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता है।

किरण में सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे कांग्रेस एवं अन्य दलों के मिथ्या और भ्रामक प्रचार का मुँहतोड़ जवाब दें। हमारी केन्द्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की स्पष्ट सोच एवं दूरदर्शी  नीतियों के कारण विश्व में हमारे देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

error: Content is protected !!