जितेंद्र कुमार सुमन लेकर आ रहे है ‘पाकीज़ा ‘

11044945_787977624625675_7909863623245054734_nभोजपुरी इंडस्ट्री में हमेशा सबसे हटकर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते है निर्देशक जितेंद्र कुमार सुमन और अब बहुत जल्द जितेंद्र कुमार सुमन एक बेहतरीन हटकर फिल्म बनाने जा रहे है जिसका नाम है ‘पाकीज़ा ‘ जिसको बनाने की तैयारी जोरो -शोरो से की जा रही है.’कोइंचा,बैरी बालम ,पिरितिया कभो टूटे ना ,अंगना में आइल बहार भौजी ,बहु गरीब के,दूल्हा दहेज़ में,जैसी हिट फिल्मे दे चुके निर्देशक जितेंद्र कुमार सुमन की बहुत जल्द फिल्म ‘दिल तअ हो गइल तोहार’ दर्शको के मनोरंजन के लिए प्रदर्शित होने वाली है जिसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जोरो-शोरो से चल रहा है और जुलाई तक फिल्म के प्रदर्शित होने की उम्मीद है .’जितेंद्र कुमार सुमन चाहते है की यह फिल्म जल्द से जल्द प्रदर्शित हो ताकि वे अपने आनेवाली फिल्म ‘पाकीज़ा ‘ की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू कर सके.
‘दिल तअ हो गइल तोहार’ एक रोमांटिक ,कॉमेडी फिल्म है जिसमे अजीत आनंद और मोहिनी घोष मुख्य भूमिका में नजर आएँगे .इस फिल्म की कहानी के बारे में पूछने पर निर्देशक जितेंद्र कुमार सुमन ने बताया ‘दिल तअ हो गइल तोहार’ भोजपुरी सिनेमा प्रेमी को अवश्य पसंद आएगी .खास कर युवा वर्ग के दर्शक जो भोजपुरिया है वे जब ‘दिल तअ हो गइल तोहार’ देखकर थिएटर से निकलेंगे तो निश्चित रूप से आय .लव ,यु की जगह ,हाय ;दिल तअ हो गइल तोहार’ कहना चाहेंगे .चुकी हमारी यह फिल्म प्रेम की चासनी है जो हर तबके के दर्शको का मनोरंजन करेगी.”

SANJAY BHUSHAN PATIYALA

error: Content is protected !!