गणपति का किया विसर्जन

ganpati visarjan photoआगरा। दहतोरा गाँव में विगत दस दिनो से विराजित देवाधिदेव श्रीगणपति का विसर्जन पूरे भक्तिभाव के साथ रविवार कोअनन्त चतुर्दशी के दिन किया गया। देवा के भक्त देवा के भजनों पर झूमते गाते चल रहे थे। गणेश विर्सजन की शोभायात्रा दोपहर दो बजे निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए यमुना नदी के कैलाश घाट पर गई। इस दौरान भगवान गणेश अन्य देवी देवताओं की झांकी भी बनाई गई थी। देवा के भक्त देवा के भजनों पर नाचते गाते गुलाब उछालते चल रहे थे। यमुना के तट पर श्रीगणेश की विधि विधान से पूजा अचर्ना कर आरती की गई और विसर्जन किया गया कि हे देवा अगले बरस तू जल्दी आना।
शाोभायात्रा पर मार्ग में समाज के विभिन्न लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यमुना के तट पर देह्तौरा के भक्तों ने विधि विधान से पूजा अचर्ना की और गणपति की आरती उतारी। गणपति को यमुना पर विसर्जन के लिए बनाये गए अलग से कुण्ड में ले जाकर विसर्जित किया गया। इस दौरान सुखदेवी, ब्रह्मानंद राजपूत, मोरध्वज राजपूत, दीपक राजपूत, नीतेश, दुष्यंत, गिरीश पंडित, मंजुला, चायना, लखन शर्मा, फूलवती, ललिता, मंजू, कुणाल, लव, शिवम, सोनू, कृष्णा, निर्मला, सुमन, करन, ज्योति सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!