चार राज्‍यों में नए राज्‍यपालों का ऐलान

नजमा हेपतुल्ला
नजमा हेपतुल्ला
नई दिल्‍ली : चार राज्‍यों में नए राज्‍यपालों के नाम का ऐलान बुधवार को कर दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को बुधवार को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया जबकि पूर्व राज्यसभा सदस्य वीपी सिंह बडनोरे पंजाब के राज्यपाल बने। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नागपुर से तीन बार सांसद रह चुके दैनिक ‘द हितवाद’ के प्रबंध संपादक बनवारीलाल पुरोहित असम के राज्यपाल बनाए गए। दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रो. जगदीश मुखी अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल बनाए गए हैं। हेपतुल्ला, बडनोरे, पुरोहित और मुखी चारों भाजपा से जुड़े रहे हैं।

हेपतुल्ला (76) ने पिछले महीने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रूप में केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रियों के लिए 75 साल की समयसीमा’ तय कर रखी है और इसी के चलते लालकृष्ण आडवाणी एवं मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेताओं को कैबिनेट से बाहर रखा है। उन्हें ‘मार्गदर्शक मंडल’ में शामिल किया गया है। मेघालय के राज्यपाल वी. षणमुगनाथम मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाले हुए थे।

वीपी सिंह
वीपी सिंह
विज्ञप्ति में बताया गया है कि राजस्थान से संबंध रखने वाले 68 वर्षीय बडनोरे पंजाब के नए राज्यपाल होंगे। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के पास पंजाब का अतिरिक्त प्रभार था। नगालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य के पास असम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार था। अब इस पद पर 76 वर्षीय पुरोहित आसीन होंगे। मुखी (73) को लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) के स्थान पर अंडमाण निकोबार द्वीपसमूह का उप राज्यपाल बनाया गया है।

नजपा हेपतुल्ला इससे पहले केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री थीं। नजमा हेपतुल्ला मणिपुर की 18वीं राज्यपाल होंगी। 30 सितंबर 2015 से मेघालय के गवर्नर वी शंगमुखनाथ मणिपुर के राज्यपाल के रूप में काम देख रहे थे। बता दें कि राज्य में अगले साल फरवरी महीने में चुनाव होने हैं। उन्होंने 75 साल की उम्र पूरी होने पर 12 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। वह इस सरकार में अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री थीं।

error: Content is protected !!