पीएम मोदी ने कहा – 500, 1000 रुपये के नोट गैर-कानूनी

modi1पीएम मोदी ने कहा – आज मध्यरात्रि यानी 8 नवंबर 2016 की रात 12 बजे से वर्तमान में जारी 500 रुपए और एक हजार रुपए के करंसी नोट लीगल टेंडर नहीं रहेंगे। यानी ये मुद्राएं कानून अमान्य होंगी। 11 नवंबर तक पुराने नोटों से रेल, हवाई और सरकारी बसों के टिकट खरीदे जा सकेंगे। 10 नवंबर के बाद प्रतिदिन एक कार्ड से 2000 रुपए तक निकाले जा सकते हैं। इसके बाद सीमा बढ़ाकर चार हजार कर दी जाएगी। 10 नवंबर से 24 नवंबर तक 4000 रुपए तक के पुराने 500 और 1000 के नोट बदले जा सकते हैं। 15 दिन बाद यानी 25 नवंबर से 4000 रुपए की सीमा में वृद्धि कर दी जाएगी। ऐसे लोग जो इस समय यानी सीमा के अंदर यानी 30 दिसंबर 2016 तक पुराने नोट किसी कारणवश जमा नहीं कर पाए तो उन्हें 500 और 1000 के नोट बदलने का एक आखिरी अवसर भी दिया जाएगा। वे रिजर्व बैंक में घोषणा पत्र के साथ 31 मार्च 2017 तक जमा करा सकेंगे। आज मध्यरात्रि यानी 8 नवंबर 2016 की रात 12 बजे से वर्तमान में जारी 500 रुपए और एक हजार रुपए के करंसी नोट लीगल टेंडर नहीं रहेंगे। यानी ये मुद्राएं कानून अमान्य होंगी। भ्रष्टाचार, कालेधन और जाली नोट के कारोबार में लिप्ट देशविरोधी और समाजविरोधी तत्वों के पास मौजूद हजार और पांच सौ रुपए के नोट कागज के एक टुकड़े के समान रह जाएंगे।

error: Content is protected !!