डीएलएफ, वाड्रा और केन्द्र में अपवित्र गठजोड़:किरण

अम्बाला। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि डीएलएफ, वाड्रा और केन्द्र सरकार के मध्य एक अपवित्र गठजोड़ है। यह गठजोड़ देश की सम्पदा को लुटने की कांग्रेसी संस्कृति का नवीनत्तम संस्करण है। यही कारण है कि कांग्रेस के मंत्रियों और नेताओं में वाड्रा को पक्ष में बयान देने की होड़ मची हुई है। वे यहाँ एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी।
अपराधो में शीर्ष पर है हरयाणा
किरण नें कहा कि कांग्रेस राज में हरयाणा की गौरवमयी संस्कृति कलंकित हो गई है। राष्ट्रीय अपराध ब्युरो के नवीनत्तम आकंड़ों में सारे देश में अपराध की दर हरयाणा राज्य में सर्वाधिक बताई गई है। प्रति एक लाख पर अपराध का राष्ट्रीय औसत 20 है; वहीं हरयाणा में यह 27 है। गम्भीर अपराधो में राज्य में सजा की दर मात्र 32ः ही है। यहाँ दलितों, दुर्बल वर्गों और महिलाओं के प्रति अत्याचारों में सत्ता प्रतिष्ठान की संलिप्पता अत्यमत चिंताजनक प्रवृति है।
दुष्कर्म की भयावह स्थिति
किरण नें बताया कि पिछले एक माह में ही हरयाणा में 17 से अधिक महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुई है। राज्य में दुष्कर्म, बलात्कार और दहेज हत्या के समाचार प्रतिदिन समाचार पत्रों की सुर्खियाँ बन रहे है। राज्य में विधि व्यवस्था पूर्णतः ठप्प हो गई है। सरकार अक्षम और संवेदनहीन हो गई है। वर्ष भर में 700 से अधिक दुष्कर्म, 700 से अधिक दहेज हत्या और 300 से अधिक अपहरण की घटनाएं पुलिस अभिलेखों में संधारित की जा रही है। इससं स्थिति की भयावहता दिखती है।
लड़कियों की संख्या में चिंताजनक कमी
हरयाणा में प्रत्येक 1000 लड़कों पर लड़कियों की संख्या मात्र 877 ही है। यह सरकारी योजनाओं की असफलता और सरकार में इच्छा शक्ति में कमी को दिखाती है। सरकार महिला कल्याण की तरफ पूर्ण उदासीन है।
सोनियाजी नें छिड़का घावों पर नमक
किरण नें हरयाणा सरकार के बचाव में संप्रग गठजोड़ की अध्यक्षा सोनिया गांधी के बयान को संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया। यह कहना कि बलात्कार सारे देश में होते हैं, पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़कना है। सारे देश में बलात्कार होने की बात कह कर इस घृणित अपराध की भयावहता को कम करने का दुष्प्रयास किया जा रहा है। जनता जानना चाहती है कि हुड्डा सरकार को बचाने के पीछे की विवशता क्या है? क्या यह राबर्ट वाड्रा को पहुंचाए गए लाभों की कृतज्ञता का बोझ है।
हरयाणा में नहीं है महिला थाने
किरण में कहा कि उन्हों यह जान कर बहुत आश्चर्य हुआ कि हरयाणा राज्य के 21 जिलों में मात्र एक ही महिला थाना है। सोनीपत में राज्य का एक मात्र महिला थाना है। देश की महिला नीति के अनुसार प्रत्येक जिले में कम से कम एक महिला थाना होना चाहिए। महिला थाने नहीं होने के कारण महिलाओ पर अत्याचार की कई घटनाएं सामने आने से ही रह जाती है।
किरण में मांग की सामुहिक दुष्कर्म को दोषियों को मृत्युदण्ड की सजा दी जानी चाहिए। महिलाओं के प्रति किए गए अपराधों की विवेचना त्वरित न्यायालयों में होनी चाहिए। पुलिस अनुसंधान की कमी के कारण दोष मुक्ति के प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।
कांग्रेस भगाओ देश बचाओ
किरण ने बताया कि भाजपा सारे देश में ष्कांग्रेस भगाओ, देश बचाओष् अभियान चला रही है। इसके अन्तर्गत 11 अक्टूबर से 11 नवम्वर 2012 तक जिला एवं मण्डल मुख्यालयों पर वृहद रैलियां आयोजित की जा रही है। रैलियों के माध्यम से भ्रष्टाचार, घोटालों, महंगाई, सुरक्षा एवं अर्थव्यवस्था पर जनता को सचेत किया जा रहा है।
देश को भ्रमित कर रहे हैं प्रधानमंत्री
किरण नें कहा कि अभी प्रधानमंत्रीजी नें देश को आगामी 5 वर्षों में सस्ती बिजली उपलब्ध करवानें का आश्वासन दिया है। पर उन्होंने यह नहीं बताया कि जब देश में कोयला, गेस, डिजल सभी के मूल्य बढ़ रहे हैं, तो वे बिजली कैसे सस्ती कर देंगे। यह भी उनके महंगाई कम करने के वादे के समान ही है। 5 वर्षों में बिजली का उत्पादन इतना कैसे बढ़ेगा कि सभी को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इस पर वे मौन है। यह स्पष्ट है कि वे देश को झुंठे आश्वासनों से भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

error: Content is protected !!