हरियाणा में अगवा कर महिला से गैंगरेप

हरियाणा में पिछले एक महीने से महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है। मंगलवार को रोहतक में एक महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम उसके करीबी रिश्तेदारों ने दिया।

जानकारी के अनुसार, घरौंठी गांव निवासी 24 वर्षीय एक महिला ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत की कि सोमवार रात वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान रिश्ते के देवर राजकुमार और सुभाष उसके घर पहुंचे और आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। उसने परिवार के सदस्य होने के कारण दरवाजा खोल दिया। दोनों ने उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाया और खेत में एक सुनसान जगह ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर उसे वहा से भगा दिया। हरकत में आए आलाधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन करवाई। पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

error: Content is protected !!