बोहरा समाज ने किया सांसद प्रहलाद पटेल का सम्मान
डॉ एल. एन .वैष्णव
दमोह /बोहरा समाज जहां है वहां यह बात तय मान के चलिए कि शांति और स्वच्छता वहां पर निश्चित रूप से होगी लगातार अपने सकारात्मक कार्य के साथ बोहरा समाज के लोग सारे विश्व में अपनी पहचान बना चुकी है यह बात दमोह संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने कही श्री पटेल स्थानीय बोहरा समाज के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे उन्होंने अपने जीवन के अनेक संस्मरणों को सुनाते हुए कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत अनुभव है जब मैंने समाज के त्याग और बलिदान को देखा है। बड़ी प्रसन्नता होती है जब यह जानकारी प्राप्त होती है कि पर्यावरण पशु पक्षी संरक्षण साफ सफाई एवं मानव सेवा के लिए लगातार बोहरा समाज के लोग समर्पित होकर प्रचार प्रसार के दूर अपने कार्य में लगे हुए होते हैं ।श्री पटेल ने बोहरा समाज के संत का पावन स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए संदेशों को लेकर आप राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं।सांसद श्री पटेल ने कहा कि मैं अभिभूत हूं आपके द्वारा इस प्यार और दुलार को लेकर आपने जो अपनापन और सम्मान दिया उसको पाकर मैं अपने आपको धन्य महसूस कर रहा हूं ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अधिक से अधिक होगा वह हम करने का प्रयास कर रहे हैं ।विदित हो कि देश के इतिहास का प्रथम अवसर था जब जिले की बोहरा समाज ने किसी जनप्रतिनिधि का सम्मान समारोह आयोजित किया गया हो।
स्वागत ,सम्मान ,मानवंदना-
इस अवसर पर सांसद प्रहलाद सिंह पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा लता सिंह, का बोहरा समाज के जनाब आमिल साहब मुलला हसन नाजमी, सचिव साबिर हसन, मुलला हकीमुद्दीन डॉ हुसामुद्दीन ,बुरहानुद्दीन ,जैनुद्दीन हसन सैफी, हुसैन सैफी, सोयब भाई ,जोहर भाई ,मुर्तजा भाई ,साबिर भाई ,हुजैफा अली ,मुस्तफा भाई ,आदिल भाई ,फाजल भाई ,फकरूद्दीन एवं सज्जाद सहित बोहरा समाज के बड़ी संख्या में उपस्थित प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रगीत के साथ भारत माता की जयकारे-
इस अवसर पर सारे विश्व में बोहरा समाज किस प्रकार कार्य कर रहा है उसकी जानकारी के साथ भारत सरकार के हर मिशन में इस प्रकार वह कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दे रहा है को बतलाने का प्रयास किया गया था। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ भारत माता की जयकारे लगाकर किया गया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति के साथ बोहरा समाज अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुरूप ईश्वर और खुदा को भी याद किया ।तथा आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार उजैफा अली ने किया।
पारिवारिक वातावरण में सहभोज-
जिला बोहरा समाज द्वारा सांसद प्रहलाद सिंह पटेल के सम्मान में सहभोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें बुंदेलखंडी भारतीय एवं बोहरा समाज की संस्कृति एवं परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर काफी बड़ी संख्या बोहरा समाज के प्रतिनिधि परिवार सहित उपस्थित हुए।