भ्रष्टाचार कोई करे, मंजूर नहीं: संघ

भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के अध्यक्ष नितिन गड़करी के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [आरएसएस] भी अपने रुख पर कायम है। संघ के संयुक्त सचिव दत्तात्रेय ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अगर कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए। चाहे मामला जमीन अधिग्रहण का हो या फिर भ्रष्टाचार का। इसमें कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए।

गौैरतलब है कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन [आईएसी] ने गडकरी पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने महाराष्ट्र के विदर्भ में गलत तरीके से जमीन हथियाई है। इसके बाद मीडिया रपटों में यह खुलासा हुआ कि आईआरबी नामक एक अधोसंरचना कंपनी ने गडकरी की कंपनी को 165 करोड़ रुपये का ऋण दिया था। इसके दो वर्ष बाद आईआरबी को गडकरी की तरफ से सड़क निर्माण का ठेका प्रदान किया गया था। उस समय गडकरी महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री थे।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि नितिन गडकरी और उनसे जुड़े विवाद भाजपा के अंतर्गत मुद्दे हैं। इस मामले पर भाजपा को निर्णय लेगा होगा। इस मामले से आरएसएस का कोई वास्ता नहीं है। आरोपों के बाद नितिन गडकरी पार्टी अध्यक्ष पद पर रहेंगे या नहीं? ये भी भाजपा का अंदरूनी मामला है।

error: Content is protected !!