सौम्या के गायन का दिल है हिन्दुस्तानी में रविवार को भी होगा प्रसारण

विदिषा 8 सितम्बर 2018/लोकप्रिय टीवी चैनल स्टार प्लस पर जारी अंतर्राष्ट्रीय सिंगिंग रियलिटी शो ‘‘दिल है हिन्दुस्तानी‘‘ के अंतर्गत आज 9 सितम्बर रविवार को भी रात्रि 8 बजे प्रसारित होने वाले शो में स्थानीय ट्रिनिटी कॉन्वेन्ट स्कूल की कक्षा 8 की होनहार छात्रा तथा सुप्रसिद्ध नन्हीं गायिका सौम्या शर्मा एक बार फिर अपनी चमत्कारी गायन का जादू बिखेरेंगी। इस बार वे विष्व विख्यात बॉलीवुड विभूति हिमेष रेषमिया तथा शास्त्रीय संगीत की स्वनाम धन्य शख्सियतों मास्टर सलीम और सरदाल सिकन्दर के साथ गायन करती दिखाई देंगी।
स्मरणीय है कि सौम्या इसके पूर्व सुप्रसिद्ध वरिष्ठ संगीतकार उदित नारायण तथा उनके गायक सुपुत्र आदित्य नारायण, मीकासिंह, कुमार सानु, सुखविन्दर सिंह, शान, संगीत विभूति आषा भोंसले तथा बेनी दयाल के साथ गायन कर स्पर्धा में सर्वोच्च स्तर पर चयनित हो चुकी हैं। अन्य गायन विभूतियों के साथ भी उनका गायन का यह क्रम सितम्बर माह में आगे भी जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि विष्व भर के बड़े-बड़े दिग्गज सिंगरों को पीछे छोड़कर सौम्या ने टॉप-मोस्ट रैंक में अपना विषेष स्थान बनाया है। उसकी जन्मजात चमत्कारी विषिष्ट प्रतिभा तथा दर्षक जनता-जनार्दन से प्राप्त हो रहे आषीर्वाद से वह इस खास मुकाम पर पहुंची है। दिल है हिन्दुस्तानी शो के जज देष के सुविख्यात म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम दा, सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान तथा नम्बर 1 रैपर सिंगर बादषाह हैं। राघव तथा मुक्ति जैसी कलाधर्मी हस्तियां मंच की समन्वयक हैं। संगीत जगत की ये ही विभूतियां सौम्या की प्रतिभा का आंकलन कर रही हैं। इन्हीं विभूतियों ने सौम्या को गोल्डन डिष तथा ‘‘दिल‘‘ की अत्याकर्षक प्रतिकृतियां विजयवरण के स्वरूप अपने कर कमलों से प्रदान कीं हैं।
नोट- सौम्या शर्मा का चित्र।

सौम्या शर्मा को आषीर्वाद के रूप में वोट दीजिए
आज रविवार को भी पूरे दिन खुली रहेंगी वोटिंग लाइने
विदिषा 8 सितम्बर 2018/लोकप्रिय टीवी चैनल स्टार प्लस के रियलिटी सिंगिंग-षो ‘‘दिल है हिन्दुस्तानी‘‘ में अपनी जन्मजात विषिष्ट गायन प्रतिभा प्रदर्षित कर विदिषा की नन्ही बेटी सौम्या शर्मा विदिषा क्षेत्र सहित प्रदेष-देष का भी नाम रोषन कर रही है। यह शो प्रत्येक शनिवार-रविवार को रात 8 बजे प्रसारित होता है और इसी समय प्रतिभागी के पक्ष में वोटिंग भी होती है, जो दूसरे दिन प्रातः 8 बजे तक जारी रहती है। इस बार वोटिंग का समय शनिवार को रात्रि 8 बजे से सोमवार प्रातः 8 बजे तक इस प्रकार 36 घण्टे निर्धारित किया गया है। इससे रविवार को भी पूरे दिन वोटिंग हेतु समय प्राप्त होगा। सौम्या को टोल फ्री (निषुल्क) नम्बर 18008439704 पर कॉल देकर वोट किया जा सकता है। आपका कॉल स्वतः ही कट जाएगा और वहां से वोटिंग हो जाने का संदेष भी प्राप्त होगा, जिससे आपको फोन काटने की आवष्यकता नही होगी। सौम्या ने सभी से वोट के रूप में प्रोत्साहनपूर्ण आषीर्वाद देने की अपील की है।

error: Content is protected !!