बीपीपी अध्यक्ष नरेश यादव ने कहा- हम सदैव आपकी सेवा में उपलब्ध

बुधवार, 28 नवंबर 2018 को मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया पूर्ण हुई, जिसमें प्रदेश की जनता ने अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल कर, लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को सफल बनाया। भारतीय पंचायत पार्टी प्रदेश के मतदाताओं जिन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया या जो इससे वंछित रह गए, सभी के प्रति अपना आभार प्रकट करती है। हम इन विधानसभा चुनावों में जीतें या हारे, यह अधिक मायने नहीं रखता क्योंकि पार्टी का गठन सत्ता के मकसद से नहीं बल्कि जन सेवा की धारणा के साथ हुआ है। हम प्रदेश की जनता को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हमारी पार्टी अगले पांच वर्षों तक जन-जन की सेवा में तत्परता से डटे रहने के लिए निश्चित रूप से प्रतिबद्ध है। प्रदेश का कोई भी जन मानस अपनी किसी भी समस्या के मद्देनजर हमारे टोल फ्री नंबर 18001001010 या पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क साध सकता है। हम अपनी पूर्ण शक्ति के साथ उनकी समस्या के निवारण के लिए निरंतर उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश की जनता ने किसान गरीब व मजदूर वर्ग के प्रति हमारी विचारधारा पर जो भरोसा जताया है, हम उसका सम्मान करते हैं और प्रदेश की जनता को यह भरोसा दिलाते हैं कि हम इसी प्रकार देश के कमजोर व पिछड़े वर्ग के हक़ की आवाज को बुलंद करने में अग्रदूत की भूमिका निभाते रहेंगे। अंत में हम सभी मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, क़ानून एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं, मीडियाकर्मियों तथा जन संपर्क अधिकारियों के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए सभी को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं।

error: Content is protected !!