जैन साध्वी के आग्रह पर सहायता के लिए आगे आए पेंषनविहीन वृद्धजन

विदिषा 12 अगस्त 2019/स्थानीय सिविल लाइन्स क्षेत्र स्थित श्रीहरि वृद्धाश्रम की सहयोगी एवं मार्गदर्शक तथा रामद्वारा स्थित पार्श्वनाथ जिनालय की जैन साध्वी हेमा दीदी के पहलपूर्ण आग्रह पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गाे ने यथा योग्य नकद राशि एकत्रित कर महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ शाासकीय खाते में जमा की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा ने भी अपनी और से 501 रु. की राशि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार के खाते में साथ ही जमा की। इस अवसर पर जैन साध्वी हेमा दीदी ने बताया कि दान कितना किया गया है, यह महत्वपूर्ण नही है, महत्वपूर्ण यह है कि उसके पीछे कितनी आत्मिक-मार्मिक तथा परोपकारी भावना रही है। यथासमय की गई अल्प सहायता भी किसी के कुछ काम आ जाए यह अधिक महत्वपूर्ण है। उंन्हांेने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन नही मिलने पर भी वृद्धजनो ने अपनी क्षमताअनुरूप 1 से 2 रु. बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु भेंट किए हैं। यह उनकी समाजसेवा का अनुकरणीय तथा प्रेरक समर्पण है।

error: Content is protected !!