12-12-12 को लाच की 12 भाषाओं में डिक्शनरी

12-12-12 के दुर्लभ संयोग को नासिक की एक वेबसाइट के संस्थापक ने और यादगार बना दिया। बुधवार को उन्होंने 12 भाषाओं में ऑनलाइन डिक्शनरी लाच की। खंडबहाले डॉट कॉम के संस्थापक सुनील खंडबहाले ने 12 भाषाओं की ऑनलाइन डिक्शनरी 12 बजकर 12 मिनट 12 सेकेंड पर जारी की। यह डिक्शनरी मराठी, हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, बाग्ला, संस्कृत और उर्दू में जारी की गई। इस तारीख को यादगार बनाने के लिए शहर के चित्रकार अशोक नागपुरे ने देश के 12 पूर्व राष्ट्रपति का स्केच बनाया, जिनमें प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद से लेकर प्रतिभा पाटिल तक शामिल हैं।

अशोक ने 12 वर्ग मीटर पेपर शीट पर यह स्केच 12 बजकर 12 मिनट और 12 सेकेंड में पूरा किया। अशोक के इस प्रयास का सबने ताली की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। एक अन्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक रामदास वाग ने अहीरानी भाषा में 12 पुस्तकों का विमोचन किया। यह भाषा उत्तरी महाराष्ट्र के खंदेश क्षेत्र के नंदुरबार, धुले, जलगाव और मालेगाव में बोली जाती है।

error: Content is protected !!