दिल्ली गैंगरेप का गुनाहगार बोला, मैंने बुरा काम किया, फांसी दे दो

नई दिल्ली: दिल्ली गैंगरेप के तीन आरोपियों पवन, विनय और मुकेश को आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया। इनमें से पवन और विनय ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी विनय ने कहा कि उसने बुरा काम किया है, उसे फांसी दे दी जाए। कोर्ट ने दोनों को (पवन, विनय) चार दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया।

मुकेश ने अपना जुर्म कबूल नहीं किया है इसलिए उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। गुरुवार को तिहाड़ जेल में उसकी शिनाख्त परेड होगी। अन्य दो आरोपियों ने इनकार किया है।

दरअसल, आरोपी पवन ने शिनाख्त परेड में यह कहते हुए जाने से इनकार किया कि उसने ‘जघन्य कृत्य’ किया है। विनय ने कहा कि मैंने लड़की को नहीं मारा, लड़के को मारा है।

error: Content is protected !!