मुंबई, दिसंबर, 2021 – मीडिया एवं एंटरटेनमेंट के क्षेत्र के अंदर गैर-औपचारिक शैक्षणिक पाठ्यक्रम में वैश्विक पहचान बनाने वाले ट्रेंडसेटर अरीना एनीमेशन ने अब भारत में ट्रेनिंग, स्किल बिल्डिंग और शानदार करियर बनाते हुए अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। राष्ट्र द्वारा भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाए जाने के साथ यह देख कर संतोष होता है कि घरेलू ब्रांड अरीना एनीमेशन ने भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद के कुल समय का लगभग एक तिहाई हिस्सा वैश्विक स्तर पर रोजगार एवं कौशल निर्माण की नींव रखने में खर्च किया है। करीब 3 दशकों से अनौपचारिक व्यावसायिक प्रशिक्षण कारोबार में देश के अग्रणी एप्टेक लिमिटेड घराने ने वर्ष 1996 में अपना मीडिया एवं एंटरटेनमेंट ब्रांड – अरीना एनीमेशन स्थापित किया था। आज अरीना एनीमेशन के पास केंद्रों का एक व्यापक नेटवर्क मौजूद है, 18 से ज्यादा देशों में इसकी उपस्थिति है और दुनिया भर के 4,50,000* से ज्यादा छात्रों को यह प्रशिक्षित कर चुका है।
अरीना एनीमेशन के कामयाब होने की कहानी आश्चर्यजनक रूप से भारत की मीडिया एवं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के समग्र विकास की कहानी के समानांतर चलती है। अरीना आज एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, वेब डिजाइन, ग्रैफिक्स डिजाइन, यूआई-यूएक्स, ब्रॉडकास्ट, मल्टीमीडिया, डिजिटल एडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग सहित अन्य क्षेत्रों में करियर और पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करता है। इंडस्ट्री के साथ मजबूत जुड़ाव और गहरी संबद्धता के बल पर यह ब्रांड ऐसे अकादमिक पाठ्यक्रम तैयार करता आ रहा है, जो बेहद प्रासंगिक होते हैं और छात्रों को रोजगार के बेहद काबिल बनाने वाले ढेर सारे हुनर प्रदान करते हैं।
फिक्की-ईवाय रिपोर्ट 2021 के अनुसार मीडिया एवं एंटरटेनमेंट कारोबार में 25% की वृद्धि होने का अनुमान है, जो 2021 में 1.73 ट्रिलियन रुपए तक पहुंच जाएगा। एमएंडई सेक्टर के भीतर एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक (एवीजीसी) सेक्टर 9% की दर से बढ़ रहा है और 2024 तक इसके ~3 लाख करोड़ रुपए (यूएस$ 43.93 बिलियन) तक पहुंच जाने की उम्मीद है (सीएजीआर 13.5%)। भारत सरकार ने एवीजीसी सेक्टर के “क्रिएट इन इंडिया” और “ब्रांड इंडिया” का मशालवाहक बनने की संभावना को देखते हुए इसे एक चैंपियन सेक्टर के रूप में भी मान्यता दी है।
मैनेजिंग डाइरेक्टर एवं सीईओ डॉ. अनिल पंत का कहना है, “पिछले 25 वर्षों के दौरान अरीना एनीमेशन के दम पर हमने जो भी किया है, उस पर हमें गर्व है। कौशल निर्माण और करियर बनाने की इस यात्रा में शामिल प्रत्येक हितधारक- चाहे वह हमारे छात्र हों, बिजनेस पार्टनर हों, चयनकर्ता हों, कर्मचारी हों या शेयरधारक, सबने बराबर भूमिकाएं निभाई हैं और ये सभी मजबूती देने वाले सुदृढ़ स्तंभ रहे हैं। हम अपने बिजनेस पार्टनरों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं; इसके अलावा केंद्रों में मौजूद रहकर हमारे छात्रों को करियर मार्गदर्शन और मेंटरशिप प्रदान करने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश करने वाले अपने समर्पित काउंसलर और प्रशिक्षकों को हम हार्दिक धन्यवाद देते हैं। पिछले कुछ वर्षों में एनिमेटर, वीएफएक्स आर्टिस्ट एवं मोशन ग्रैफिक्स आर्टिस्ट की प्रोफाइल वाले अरीना के अधिकांश इन-क्लास छात्रों को 25,000 रुपए से लेकर 60,000 रुपए तक के वेतन वाली नौकरियां हासिल हुई हैं। अगले 5 वर्षों में हम अपने इन-क्लास छात्रों को 100% सुरक्षित प्लेसमेंट के साथ बढ़े हुए वेतन वाली नौकरियां दिलाने के लिए महत्वाकांक्षी रूप से प्रतिबद्ध हैं। ब्रांड इस सपने को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रेरित है, क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों के बावजूद एवीजीसी सेक्टर में जोरदार उछाल देखी जा रही है।”
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “मीडिया एवं एंटरटेनमेंट सेक्टर; खासकर एवीजीसी सेगमेंट 29% की सीएजीआर से तरक्की कर रहा है। 2015 से लेकर 2019 तक एनीमेशन और वीएफएक्स में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, यानी यह 0.5 बिलियन से बढ़कर 1.3 बिलियन तक पहुंच गया था। इस तथ्य को देखते हुए कि कई राज्य अब सक्रिय रूप से एवीजीसी को बढ़ावा दे रहे हैं, इस सेक्टर के अंदर अगले 5 वर्षों में 75,000-1,20,000 या इससे भी ज्यादा रोजगार सृजित होने की संभावना है। महामारी के बावजूद 2021 के दौरान इस इंडस्ट्री का काफी विकास हुआ है और इसमें ढेर सारा निवेश किया गया है। चंद नाम गिनाने हों, तो नेटफ्लिक्स ने मुंबई में अपनी पहली लाइव-एक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन इकाई घोषित की; यूके स्थित गेम डेवलपर क्वाली ने अगले 5 वर्षों के दौरान भारत में अपने परिचालन का विस्तार करने हेतु 30 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश करने की घोषणा की। हमारे छात्रों के लिए इस इंडस्ट्री का भविष्य बेहद आशाजनक दिखाई देता है। हम अपनी उपस्थिति का विस्तार करने, नौकरी के अवसरों को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा छात्रों को एनीमेशन, वीएफएक्स और गेमिंग के बढ़ते सेगमेंट में करियर बनाने हेतु प्रेरित करने की उम्मीद करते हैं।”
अरीना एनीमेशन के पास 25 वर्षों के मजबूत अनुभव, शक्तिशाली गठबंधन, बेस्ट-इन-क्लास फैकल्टी और नवीनतम टेक्नालॉजी सॉफ्टवेयर एज्यूकेशनल टूल्स वाली समृद्ध विरासत मौजूद है, और यह बाहरी परिवेश द्वारा पेश किए गए विशाल अवसरों का लाभ उठाने की बेहद अनुकूल स्थिति में है। युवाओं को इंडस्ट्री के प्रासंगिक पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने और बढ़त दिलाने वाले 6 लाभों: रचनात्मकता, लचीलापन, टीमवर्क, समय सीमा के तहत काम करना, प्रेजेंटेशन कौशल, इंडस्ट्री इंटरफेस को लेकर जताई गई अरीना एनीमेशन की प्रतिबद्धता के दम पर यह ब्रांड अपने छात्रों को रोजगार के लायक और उन्हें कामयाब बनाने के लिए प्रेरित है।
देश में कौशल निर्माण करके और रोजगार दिला कर युवाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने वाले इस ब्रांड की 25 वर्ष लंबी पारी को रेखांकित करने के लिए, भारतीय स्वतंत्रता के शानदार 75 वर्षों की पृष्ठभूमि में, साल भर चलने वाला “इंडिया इज अरीना नेशन” नामक एक मार्केटिंग अभियान डिजाइन किया गया है। भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षों में भारत की प्रगति का पहिया घुमाने वाले युवाओं को हुनर और रोजगार प्रदान करने के लिए अरीना एनीमेशन ने 25 वर्ष योगदान दिया है।