कांग्रेस आज मना रही है अपना 127वां स्थापना दिवस

कांग्रेस का 127वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 24 अकबर रोड, स्थित पार्टी मुख्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव राहुल गांधी सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को हुई थी।

आज सुबह 10 बजे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस मौके पर सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की। वहीं मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए कहा कि उन्हें सिंगापुर में बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही प्रधानमंत्री ने दोषी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर देश भर में पार्टी कार्यालयों में समारोह आयोजित किए गए हैं।

error: Content is protected !!