अब दिल्ली में चलती बस में कंडक्टर ने की नाबालिग से छेड़छाड़

एक तरफ जहां दिल्ली और पूरे भारत में दिल्ली गैंगरेप पीड़ित की मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है लोगों की नम आंखों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं दिल्ली में इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात को भी की एक डीटीसी की बस में एक लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी करने वाला और कोई नहीं बल्कि बस का कंडेक्टर बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली सरकार के तमाम दावों के बावजूद इस बस में कोई होमगार्ड का जवान तैनात नहीं था।

घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है जब डीटीसी की एक बस में एक नाबालिग के साथ उसमें मौजूद कंडेक्टर ने छेड़खानी करने की कोशिश की। लड़की के मुताबिक जब बस से सारे यात्री उतर गए तो बस में मौजूद एक कंडेक्टर ने उससे छेड़खानी की। यह कंडेक्टर किसी दूसरी बस का था। पौने बारह बजे तानसेन मार्ग पर पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वह अपनी मां के साथ रास्ते से जा रहा था तभी उसने गलत दिशा में खड़ी बस को देखा जिसमें एक लड़की रो रही थी। वह वहां पहुंचा तो वहां पर पहले से पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ रखा था।

लड़की ने उन्हें बताया कि उसके साथ एक कंडेक्टर ने जबरदस्ती करने की कोशिश की जबकि दूसरे कंडेक्टर ने उसको रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। वहां जब यह बस पुलिस के करीब से निकली तो पुलिसकर्मियों ने भी बस में एक लड़की को रोते देखा, पुलिस ने उसका पीछा किया और बस को रुकवा कर कंडेक्टर को हिरासत में ले लिया।

error: Content is protected !!