रत्नाकर कुमार की फ़िल्म “संघर्ष 2” में खतरनाक एक्शन अवतार में सुपर स्टार खेसारीलाल यादव दे रहे हॉलीवुड कलाकारों को टक्कर

भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव को अब तक सबों ने एक से बढ़कर एक किरदार में देखा है, लेकिन अब उनका एक नया और अनोखा अवतार दिखने वाला है। इसमें वे बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘संघर्ष 2’ की, जिसकी शूटिंग इन दिनों जोर शोर से चल रही है। इसी बीच खेसारीलाल यादव ने इस फिल्म में अपने किरदार की एक तस्वीर शेयर किया, जिसे देखकर एक बार आपको विश्वास नहीं होगा कि यह किसी भोजपुरी फिल्म की तस्वीर है। इस फोटो में खेसारीलाल एम जी ब्राउनी गन लेकर नजर आयें हैं, और इसमें उनका स्वैग किसी हॉलीवुड कलाकारों से कम नहीं है। अगर आप हॉलीवुड की फिल्म द लास्ट स्टेंड का पोस्टर याद होगा, जिसमें अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ऐसे में लुक में दिखे थे। ठीक उसी तरह खेसारीलाल यादव भी नजर आ रहे हैं।

इसमें दो राय नहीं है कि खेसारीलाल यादव को भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया जाता है। हर वर्ग के दर्शक उनके फैन हैं, और यही वजह है कि वे आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में शुमार होते हैं। उनकी फिल्म संघर्ष भी जब आई थी, तब वह ब्लॉक बस्टर रही थी। अब उसका सीक्वल संघर्ष 2 लेकर निर्माता रतनाकर कुमार व निर्देशक पराग पाटिल आ रहे हैं। फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग गोरखपुर में चल रही है। इस फिल्म में निर्माता – निर्देशक कई प्रयोग भी करते नजर आ रहे हैं, जिसमें खेसारीलाल यादव का लुक भी एक है। उनके इस लुक को सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस तो उनकी तुलना हॉलीवुड स्टार से भी कर रहे हैं। इसके बाद इतना तो तय माना जा रहा है कि खेसारीलाल यादव अपने नए लुक से एक बार भी भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं।

वहीं इस नए लुक को जारी करते हुए खेसारीलाल यादव ने लिखा है कि ‘एक बार फिर संघर्ष की कहानी सुनाने आ रहे हैं। एक नए अंदाज में।‘ मालूम हो की संघर्ष के बेहतरीन पटकथा पर बनने वाली फिल्म है। इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव, लेखक वीरू ठाकुर, म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, प्रस्तुतकर्ता जितेंद्र गुलाटी,वर्ल्डवाइड चैनल, सिनेमाटोग्राफी आर आर प्रिंस और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

error: Content is protected !!