ईशा अंबानी के ‘रोमन’ होली पार्टी में सितारों का जलवा

माधुरी-प्रियंका से लेकर शिल्पा तक महफिल में चार चांद लगाते आए नजर
मुंबई: रंगों के त्योहार होली को आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और ग्लैमर वर्ल्ड में प्री-होली पार्टी होना शुरू हो गई है। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी और बुलगारी के सीईओ जीन क्रिस्टोफ बाबिन ने अंबानी निवास पर ‘रोमन होली’ पार्टी की सह-मेजबानी की। इस पार्टी में बी-टाउन के तमाम सितारे एक से एक अंदाज में नजर आए। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस होली पार्टी में ग्रीन को-ऑर्ड सेट और ऊपर से एक फ्लोरल प्रिंटेड लॉंग ओवरकोट पहने दिखीं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा पीच स्लिट साड़ी में नजर आईं। आयुष्मान खुराना, अदिति राव हैदरी, शरवरी वाघ और ओरी भी पार्टी में अपने अंदाज़ में नजर आए। पार्टी में ईशा ने डिजाइनर अश्विन त्यागराजन का बनारसी फ्लोर-लेंथ गाउन पहना था। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में ईशा को जीन-क्रिस्टोफ़ बाबिन और बुल्गारी के क्रिएटिव डायरेक्टर लूसिया सिल्वेस्ट्री के साथ पोज़ देते देखा गया। इससे पहले शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में बुल्गारी का एक भव्य स्टोर भी लॉन्च किया।

error: Content is protected !!