दिल्ली में डबल मर्डर से फैली सनसनी

राजधानी के उत्तमनगर के बिंदापुर इलाके में गुरुवार को हुए डबल मर्डर से सनसनी फैली है। पुलिस ने एक घर की छत से एक महिला और एक छह साल की बच्ची का शव बरामद किया है। वहीं महिला के पति को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ंिबंदापुर इलाके में हर कोई गुरुवार को हुए डबल मर्डर का जिक्र कर रहा है। हर कोई इन हत्याओं के पीछे का सच जानने की कोशिश कर रहा है। इस घटना में घायल असित सेन को पुलिस ने दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना बिंदापुर के नन्हे पार्क मटियाला के मकान नंबर ए 58 की तीसरी मंजिल पर हुई। इस मकान में पश्चिम बंगाल के असित सेन अपनी पत्नी बुला सेन और बच्ची के साथ किराए पर रहते हैं। पुलिस के मुताबिक उन्हें झगड़े की फोन कॉल आई थी। मौके पर पहुंचने के उन्हें दोनों की लाश मिली। दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। महिला और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस घर से देर रात घर से झगड़े की आवाजें आई थीं, लेकिन कोई नहीं जानता कि ये यह झगड़ा किसके बीच हो रहा था।

पुलिस जब वहां पहुंची तो असित सेन को बुरी तरह से जख्मी हालत में पड़ा पाया गया। उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह कुछ भी कह पाने की हालत में नहीं हैं। पुलिस अभी मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

error: Content is protected !!