गुरुग्राम: BMW इंडिया ने देश में लंबे समय से इंतज़ार की जा रही नई BMW 7 सीरीज़ रेंज लॉन्च की। इसके साथ, BMW की यह फ्लैगशिप सेडान पेट्रोल और ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में उपलब्ध है। ऑल-इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मॉडल, BMW i7 M70 भी भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी, जो इसे अब तक की सबसे पावरफुल BMW 7 सीरीज़ बनाती है।
श्री हरदीप सिंह ब्रार, प्रेसिडेंट एवं CEO, BMW ग्रुप इंडिया ने कहा, “नई BMW 7 सीरीज़ हमारी फ्लैगशिप सेडान से कहीं बढ़कर है — यह BMW की आधुनिक लग्ज़री की संपूर्ण अभिव्यक्ति है। आज के दौर में भारत के समझदार ग्राहकों के लिए, लग्ज़री बेहद व्यक्तिगत होती है। उनकी इसी सोच को ध्यान में रखते हुए यह नई रेंज उन्हें एक विशेष पहचान के साथ आत्मविश्वास देती है, खूबसूरत और शांत स्पेस का अहसास कराती है। इसकी सहज टेक्नोलॉजी के साथ वे खुद तय कर सकते हैं कि वे कैसे ट्रैवल करना चाहते हैं। नई BMW 7 सीरीज़ और नई BMW i7 फर्स्ट-क्लास रियर-सीट के साथ BMW चलाने का आनंदमय अनुभव प्रदान करती है। इसके अलावा, नई BMW i7 को स्थानीय रूप से बनाया जाना भारत के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कदम के साथ लग्ज़री इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में हमारी लीडरशिप और मजबूत हो जाएगी।”
उन्होंने कहा, “नई BMW i7 M70 xDrive लाइनअप का सबसे बेहतरीन मॉडल है, जो इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस एवं टॉप-टियर लग्ज़री के संयोजन द्वारा BMW को प्रीमियम EV मार्केट में सबसे ऊंचे स्तर पर ले जाता है। इसे खास तौर पर उन शौकीनों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपनी पसंद के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते। यह रेसट्रैक से प्रेरित M डायनामिक्स और ड्राइवर युक्त रिफाइनमेंट के बीच तालमेल बनाती है। इस हाई-परफॉर्मेंस पावरहाउस को अपने पोर्टफोलियो में टॉप पर रखते हुए, BMW ने सस्टेनेबल, अल्ट्रा-लग्ज़री मोबिलिटी में अपनी लीडरशिप को और मजबूत बना लिया है।”
नई BMW 7 सीरीज़ और नई BMW i7 को BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में स्थानीय रूप से बनाया जाएगा, जबकि नई BMW i7 M70 कम्प्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के रूप में उपलब्ध है। इसके साथ, जर्मनी के बाद भारत i7 का उत्पादन करने वाला दूसरा देश बन गया है।
नई BMW 7 सीरीज़ रेंज
नई BMW 7 सीरीज़ सेडान का डिज़ाइन
BMW के लग्ज़री-क्लास मॉडल्स और नई डिज़ाइन लैंग्वेज के लिए, न्यू क्लास की भावी स्टाइलिंग, शानदार मौजूदगी और विज़ुअल इम्पैक्ट का मेल लेकर आया है, जो क्लीन, रिड्यूस्ड और कैरेक्टरफुल है। एक्सटीरियर की बात करें तो आइकॉनिक BMW किडनी ग्रिल और स्वारोवस्की द्वारा बनाए गए डायमंड-कट ग्लास एलिमेंट्स से युक्त BMW क्रिस्टल हेडलाइट्स इसे बोल्ड स्टाइल देते हैं, जो इसे स्पार्कलिंग लाइट इफेक्ट देते हैं, फिर चाहे दिन हो या रात। कॉर्नरिंग लाइट प्लस मैट्रिक्स हाई बीम से युक्त अडेप्टिव LED हेडलाइट्स 600 मीटर तक की रेंज देते हैं। इनके साथ BMW सेलेक्टिव बीम नॉन-डैजलिंग हाई-बीम असिस्टेंट का फीचर भी नई BMW 7 सीरीज़ में स्टैंडर्ड के रूप में आता है।
नई एल्यूमिनियम सैटिनेटेड एक्सटीरियर लाइन कार के लग्ज़री अपील को कई गुना बढ़ा देती है। BMW 7 सीरीज़ पर नए डिज़ाइन किए गए डोर हैंडल क्लासिकल हैंडल, रिसेस में डोर के साथ इंटीग्रेटेड फ्लश हैं, जो इसके क्लीन और रिड्यूस्ड एक्सटीरियर लुक को कहीं बेहतर बना देते हैं। M स्पोर्ट पैकेज नई BMW 7 सीरीज़ रेंज के स्पोर्टिंग एक्सेंट्स को बढ़ाता है। ये सभी एलिमेंट्स नई BMW सीरीज़ सेडान के शानदार लुक को पूरा करते हैं। नई BMW i7 M70 xDrive को स्पोर्टिंग लीडर कहा जा सकता है और इसमें खास डिज़ाइन वाले कई फीचर्स हैं, जो इसके डायनैमिक कैरेक्टर प्रोफाइल में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते।
शानदार मौजूदगी, भव्यता और एक्सक्लूसिव प्रीमियम गुणवत्ता
ये सभी नई BMW 7 सीरीज़ सेडान के इंटीरियर की खूबियाँ हैं। यहाँ, स्पष्ट, सुव्यवस्थित डिज़ाइन लैंग्वेज हाई-टेक न्यू क्लास टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर राइडिंग के अनुभव को यादगार बनाती है। BMW Operating System X के साथ BMW पैनोरमिक iDrive इंटीरियर को नया आयाम देते हैं।
BMW पैनोरमिक विज़न — जिसमें A-पिलर से A-पिलर तक विंडस्क्रीन की पूरी चौड़ाई में फैली प्रोजेक्शन सरफेस है — साथ ही नया M लेदर स्टीयरिंग व्हील नई BMW 7 सीरीज़ सेडान के इंटीरियर को और खास बनाता है।
आधुनिक फ्री-कट डिज़ाइन सेंटर डिस्प्ले में एक फ्री-फ्लोटिंग फॉर्म है, जो 3,340 x 1,440 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन मैट्रिक्स बैकलाइट टेक्नोलॉजी के साथ 17.9 इंच के डिस्प्ले पर शानदार गुणवत्ता देता है। मैट्रिक्स बैकलाइट टेक्नोलॉजी और 3,162 x 1,080 पिक्सल के फुल HD रिज़ॉल्यूशन वाला 14.6 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, आगे बैठे यात्री को BMW ID या प्रोफाइल की जरूरत के बिना बेहद व्यक्तिगत पलों का अनुभव प्रदान करता है।
रियर सीट — एक पर्सनल डिजिटल रिट्रीट
अब आते हैं नई BMW 7 सीरीज़ सेडान के रियर पर — जो आपके पर्सनल डिजिटल रिट्रीट में बदल जाता है, शहर की रोशनी से हटकर शांत माहौल बनाता है। कमांड देते ही बड़ी 31.3″ 8K BMW थिएटर स्क्रीन ऑटोमैटिकली बाहर निकलती है, साथ में सिनेमैटिक बैकग्राउंड म्यूज़िक भी बजता है। डॉल्बी एटमॉस® साउंड के साथ मौजूद बोवर्स एंड विल्किंस डायमंड सराउंड साउंड सिस्टम की वजह से, आप हर सीट से फर्स्ट-क्लास सिनेमैटिक अनुभव का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
सॉफ्ट क्लोज मैकेनिज़्म वाले अपडेटेड ऑटोमैटिक डोर्स इस्तेमाल में बेहद आसान हैं। स्काई लाउंज पैनोरमिक ग्लास सनरूफ में 40 से ज़्यादा LED लाइटें हैं, जो पूरे इंटीरियर में फैले ग्राफिक स्ट्रक्चर को रोशन करती हैं। स्टैंडर्ड मल्टीफंक्शन सीटें और रियर कम्पार्टमेंट के लिए एग्जीक्यूटिव लाउंज लंबी दूरी की राइड में बेहतरीन आराम देते हैं।
बैकरेस्ट और बैकरेस्ट के ऊपरी हिस्से के एंगल, सीट की आगे/पीछे की पोज़िशन और सीट एंगल का कोऑर्डिनेटेड एडजस्टमेंट 43° तक के टॉर्सो एंगल के साथ बेहद आरामदायक रिक्लाइनिंग पोज़िशन देता है।
कार्बन फाइबर M इंटीरियर ट्रिम विद सिल्वर थ्रेड्स, सेंटर कंसोल के लिए पियानो ब्लैक के साथ मिलकर नई BMW i7 M70 xDrive को खास तौर पर स्पोर्टिंग माहौल देता है।
विज़नरी BMW पैनोरमिक iDrive सिस्टम
BMW पैनोरमिक iDrive सिस्टम BMW डिस्प्ले और ऑपरेटिंग कॉन्सेप्ट की नई जनरेशन को अभिव्यक्त करता है। यूज़र और कार के बीच इंटरैक्शन को सहज बनाकर, ड्राइव, जानकारी के डिस्प्ले और ड्राइवर के ओरिएंटेशन के बीच तालमेल बनाता है।
नई BMW 740
नई BMW 740 में बेसिकली BMW ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी से युक्त, नई मॉड्यूलर जनरेशन का पेट्रोल इंजन है। अधिकतम पावर और शानदार दक्षता के संयोजन के साथ कम इंजन स्पीड पर भी तुरंत रिस्पॉन्स देता है।
थ्री-लीटर सिक्स-सिलेंडर इंजन 400 hp का आउटपुट और 540 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। कार सिर्फ 5.4 सेकंड में 0 – 100 km/hr की स्पीड पकड़ लेती है, जिसकी टॉप स्पीड 250 Km/hr है।
BMW i7 50 xDrive
BMW eDrive टेक्नोलॉजी की शानदार दक्षता 455 hp का अधिकतम सिस्टम आउटपुट और 660 Nm का अधिकतम टॉर्क देती है। कार 5.5 सेकंड में 0 से 100 km/hr की स्पीड पकड़ लेती है, जिसकी टॉप स्पीड 210 km/hr है।
112.5 kWh की बैटरी i7 50 xDrive को 728 किलोमीटर (WLTP) तक की रेंज देती है।
BMW i7 M70 xDrive
BMW i7 लाइन-अप में सबसे ऊपर स्पोर्टी BMW i7 M70 xDrive है। BMW M परफॉर्मेंस मॉडल में, दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 680 hp का अधिकतम आउटपुट देते हैं।
SPORT मोड में अधिकतम सिस्टम टॉर्क 1,015 Nm है और M-स्पेसिफिक इफेक्ट्स से युक्त लॉन्च कंट्रोल या स्पोर्ट बूस्ट फंक्शन एक्टिवेट होने पर यह और बढ़कर 1,100 Nm तक पहुँच जाता है।
यह BMW i7 M70 xDrive को 3.8 सेकंड में 100 km/h की स्पीड पर पहुँचा देता है, जिसकी टॉप स्पीड 250 Km/hr. है।