झींगा मछली के उत्पादन से होगा किसानों को फायदा, बाबा मत्स्य हैचरी में हुई इसकी शुरुआत

मुजफ्फरपुर : जिले के बंदरा प्रखंड के मतलुपुर कोरलाहा चौड़ में स्थित बाबा मत्स्य हैचरी में अब झींगा मछली का भी उत्पादन होगा. गुरुवार को इसकी विधिवत शुरुआत की गई. लगभग 87 एकड़ में फैले इस हैचरी में पहले से हीं वृहत पैमाने पर मछली के विभिन्न प्रजातियों का पालन व उत्पादन होता रहा है. इस क्रम में बिहार सरकार के मत्स्य विभाग के तत्वावधान में अब झींगा मछली के उत्पादन और संरक्षण को लेकर नई शुरुआत की गई है। पहली बार भुवनेश्वर से एस्कीमपी प्रजाति के झींगा मछली का जीरा मंगवाकर यहां उत्पादन किया जाएगा। अभी आधे एकड़ की तालाब में इसकी शुरुआत की गई है।
इस मौके पर हैचरी के संचालक शिवराज सिंह ने बताया कि तालाब के मीठे पानी मे झींगा मछली पालन की शुरुआत की गई है। उत्पादन सफल होने पर यहां से मछली और जीरा का सप्लाई राज्य स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान भाई इसका प्रशिक्षण लेकर बहुत हीं कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इसको तैयार होने में लगभग तीन महीने लगेंगे तथा इससे किसानों को काफी फायदा होगा। मौके पर रमन झा, डॉ जितेंद्र, मुकेश कुमार, मनोहर राय, उपेंद्र कुमार, रमेश कुमार इत्यादि मौजूद थे

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!